Vvan Latest News: वन (Vvan) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और अब इस एक्साइटमेंट में एक और बड़ा अध्याय जुड़ने जा रहा है. फिल्म की टीम मुंबई कॉमिक कॉन 2026 में इसकी भव्य झलक पेश करने के लिए तैयार है. इस खास मौके पर फिल्म के लीड स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के साथ निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) और अरुणाभ कुमार (Arunabh Kumar) भी मौजूद रहेंगे.
मुंबई कॉमिक कॉन में लाइव होगा
फिल्म की दुनिया को और विस्तारित करते हुए मेकर्स एक कॉमिक भी लॉन्च करने वाले हैं. यह लॉन्च मुंबई कॉमिक कॉन में लाइव होगा, जहां फैंस को पहली बार वन के रहस्यमयी और रोमांचक यूनिवर्स की झलक देखने को मिलेगी. इवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही जबरदस्त चर्चा शुरू हो चुकी है और फैंस इस ग्रैंड अनवीलिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इवेंट से जुड़ी आधिकारिक पोस्ट में लिखा गया कि एक नई दुनिया की शुरुआत, सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, एकता आर कपूर और अरुणभ कुमार को LIVE देखें, क्योंकि वे मुंबई कॉमिक कॉन में इंडसवर्स (Indusverse) के साथ वन का अनावरण करेंगे और कॉमिक लॉन्च करेंगे. यह खास आयोजन 9 मई 2026 को आयोजित होगा. फैंस को इस इवेंट में शामिल होने के लिए पास उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई है.
दर्शक इंतजार कर रहे
फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणभ कुमार ने किया है, जबकि इसकी कहानी भी अरुणभ कुमार ने लिखी है. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एकता कपूर की इस आने वाली फिल्म का दर्शक इंतजार कर रहे हैं और यह देखने के लिए बेताब हैं कि इस फिल्म में वन से जुड़ी क्या चीजें दर्शकों को दिखाई देंगी.
ये भी पढ़ें: साई पल्लवी और जुनैद खान ने की 'एक दिन' से जुड़ी बातचीत, वीडियो हुआ रिलीज