Top OTT Shows: द वायरल फीवर यानी TVF सच में सबसे बड़े कंटेंट क्रिएटर्स में से एक है, जो लगातार ऐसे बेहद रिलेटेबल शोज बनाता है जो सीधे दर्शकों के दिल को छूते हैं. अपने शानदार शोज की लाइनअप के साथ उन्होंने साबित किया है कि दर्शकों को समझने में उनसे बेहतर शायद ही कोई हो. इसका सबूत यह भी है कि दुनिया भर की IMDb की टॉप 250 टीवी शोज लिस्ट में उनके सबसे ज्यादा शोज शामिल हैं और अब सपने वर्सेस एवरीवन ने भी नई एंट्री मार ली है.
टॉप 250 टीवी शोज लिस्ट में जगह
अपने सोशल मीडिया पर टीवीएफ ने सपने वर्सेस एवरीवन के IMDb टॉप 250 टीवी शोज लिस्ट में जगह बनाने की खुशी मनाई. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि हमारे फेवरेट ड्रीमर फिर एक बार आ गए हैं और आते ही उन्हें आप सभी का बहुत सारा प्यार मिल गया है. सपने वर्सेस एवरीवन दुनिया के IMDb टॉप 250 टीवी शोज में शामिल हो गया है. सपने वर्सेस एवरीवन के IMDb टॉप 250 टीवी शोज लिस्ट में शामिल होने के साथ द वायरल फीवर यानी TVF ग्लोबल कंटेंट स्पेस में दबदबा बनाए हुए है. IMDb की दुनिया की टॉप 250 टीवी शोज लिस्ट में टीवीएफ के दूसरे शोज हैं. TVF पिचर्स 9.1 रेटिंग के साथ (64), पंचायत 9.0 रेटिंग के साथ (70), गुल्लक 9.1 रेटिंग के साथ (74), कोटा फैक्ट्री 9.0 रेटिंग के साथ (86), एस्पिरेंट्स 9.1 रेटिंग के साथ (130) और ये मेरी फैमिली 8.9 रेटिंग के साथ (183). TVF ने हाल की कई बड़ी रिलीज जैसे द डेविल वियर्स प्राडा 2, एक दिन, शिवाजी, पैट्रियट और नेटफ्लिक्स की ग्लोरी को पीछे छोड़ते हुए खुद को भारत, साउथ और यहां तक कि हॉलीवुड तक शानदार कंटेंट देने वाले सबसे भरोसेमंद प्रोडक्शन हाउस में शामिल कर लिया है.
दमदार घोषणाओं
इसके अलावा TVF ने प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स में अपनी दमदार घोषणाओं के साथ पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली. चाहे कॉलेज फेस्ट जैसी फिल्म हों, पिरामिड और वंश जैसे नए शोज हों या फिर एस्पिरेंट्स, पंचायत, ग्राम चिकित्सालय, सपने वर्सेस एवरीवन और संदीप भैया के नए सीजन, उनकी लाइनअप जितनी शानदार थी. यह एक ऐसा शानदार शोकेस था जिसने TVF को उस रात का सबसे बड़ा विजेता बना दिया.
ये भी पढ़ें: 1 .5 करोड़ के बजट में बनी नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की 'मैं अभिनेता नहीं हूं', 100 सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी