'सिस्टम' का ट्रेलर लॉन्च, प्राइम ओरिजिनल फिल्म में दिखेगी पावर v/s जस्टिस की लड़ाई

Film System: प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली ओरिजिनल फिल्म सिस्टम का ट्रेलर रिलीज किया है, जो एक दमदार कोर्टरूम थ्रिलर है और ऐसे सिस्टम को चुनौती देती है जहां ताकत ही सच तय करती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Film System: प्राइम ओरिजिनल फिल्म सिस्टम (System) एक दमदार कोर्टरूम थ्रिलर है, जिसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है. फिल्म का निर्माण बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने किया है. इस फिल्म को हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल ने लिखा है.

कोर्टरूम थ्रिलर

प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली ओरिजिनल फिल्म सिस्टम का ट्रेलर रिलीज किया है, जो एक दमदार कोर्टरूम थ्रिलर है और ऐसे सिस्टम को चुनौती देती है जहां ताकत ही सच तय करती है. सिस्टम महत्वाकांक्षा, बदला, न्याय की लड़ाई और नैतिक मूल्यों जैसे यूनिवर्सल थीम को दिखाती है. हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल द्वारा लिखी गई इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर लीड रोल में नजर आएंगे. सिस्टम 22 मई को हिंदी में भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगी. सिस्टम का ट्रेलर नेहा से शुरू होता है, जो सोनाक्षी सिन्हा द्वारा निभाई गई एक दृढ़ निश्चयी युवा वकील है. उसे अपने पिता (आशुतोष गोवारिकर) से एक मुश्किल चुनौती मिलती है कि अगर उसे उनकी फर्म में पार्टनर बनना है तो खुद को साबित करना होगा. इस चुनौती को पूरा करने के लिए वह सारिका (ज्योतिका) को साथ लाती है, जो एक तेज-तर्रार कोर्टरूम स्टेनोग्राफर है और जिसके अपने छिपे हुए मकसद भी हैं.

Advertisement

कई दमदार पलों की झलक

इसके बाद ट्रेलर में तेज रफ्तार कोर्टरूम लड़ाइयों, उलझे रिश्तों और कई दमदार पलों की झलक देखने को मिलती है. अमीरी के शोर में गरीब की आवाज खो जाती है” जैसे असरदार डायलॉग सीधे फिल्म के मुख्य संघर्ष को सामने रखते हैं. ट्रेलर यह सवाल छोड़ जाता है कि ऐसे सिस्टम में जहां असर और ताकत सच पर भारी पड़ सकती है, क्या न्याय मर चुका है या उसके पास अब भी लड़ने का मौका है.

ये भी पढ़ें: 'द केरला स्टोरी 2' को मिले अपार प्यार के बाद विपुल अमृतलाल शाह ने दर्शकों का जताया आभार

 

Topics mentioned in this article