'सपने वर्सेस एवरीवन' के नए सीजन की रिलीज डेट आई सामने

TVF Show: सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2 मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की दो अलग-अलग दुनिया की पृष्ठभूमि पर सेट है और पिछले सीजन के रोमांचक मोड़ से आगे बढ़ता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

TVF Show: भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज घोषणा की, कि उसकी प्राइम ओरिजिनल सीरीज सपने वर्सेस एवरीवन (Sapne Vs Everyone) का दूसरा सीजन, 1 मई को दुनियाभर में प्रीमियर होगा. इस सीरीज को अंबरीश वर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि अरुणभ कुमार और विजय कोशी ने इसे द वायरल फीवर (TVF) के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. यह एक गहन ड्रामा है, जो बदले और पहचान जैसे विषयों को दर्शाता है. पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद. जिसे IMDb पर 9.2 की रेटिंग मिली और जो भारत की सबसे अधिक सराही गई सीरीज में से एक बनी. सपने वर्सेस एवरीवन अब नए सीजन के साथ लौट रही है, इस बार भी अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंता कोहली मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. जबकि अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. यह दूसरा सीजन 1 मई 2026 को भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में, प्राइम वीडियो पर हिंदी में एक्सक्लूसिव तौर पर रिलीज किया जाएगा.

अलग-अलग दुनिया की

सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2 मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की दो अलग-अलग दुनिया की पृष्ठभूमि पर सेट है और पिछले सीजन के रोमांचक मोड़ से आगे बढ़ता है. नया सीजन प्रशांत (परमवीर सिंह चीमा) के साथ आगे बढ़ता है, जो एंटरटेनमेंट की बेहद प्रतिस्पर्धी दुनिया में एक एक्टर के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए लगातार संघर्ष करता रहता है, जबकि जिमी (अंबरीश वर्मा), जिसे 'सेल्स गॉड' के नाम से जाना जाता है रियल एस्टेट और पॉलिटिक्स की दुनिया में और गहराई तक उतरता चला जाता है. जैसे-जैसे ये दोनों अस्वीकृति, सत्ता की चालों और अनिश्चितता से भरे इस खतरनाक रास्ते पर आगे बढ़ते हैं, वे यह सवाल करने लगते हैं कि क्या किस्मत पहले से तय होती है, या फिर उन लोगों के हाथों में होती है जो अपनी किस्मत की बागडोर खुद संभालने की हिम्मत रखते हैं.

Advertisement

लंबे समय से चली आ रही

TVF के साथ हमारी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी ने लगातार ऐसी प्रामाणिक और जीवन से जुड़ी कहानियां दी हैं, जो हमारे दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ती हैं. पंचायत से लेकर एस्पिरेंट्स तक, इन कहानियों ने दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीता है. मनीष मेघानी, निदेशक एवं प्रमुख - कंटेंट लाइसेंसिंग, प्राइम वीडियो इंडिया ने कहा. उन्होंने आगे कहा कि सपने वर्सेस एवरीवन भी ऐसी ही एक कहानी है. इसका पहला सीजन बेहद प्रभावशाली रहा, जिसने आज की  दुनिया में सपनों को पूरा करने की वास्तविकताओं को बहुत खूबसूरती से दिखाया.

ये भी पढ़ें: भोपाल में 12 मई को होगा मिस यूनिवर्स और मिस टीन मध्यप्रदेश का ग्रैंड फिनाले