'द राजा साब' एक्ट्रेस रिद्धि कुमार ने थिएटर ट्रेनिंग के अनुभव पर की बात

Riddhi Kumar Latest: अपनी वर्कशॉप के अनुभव के बारे में बात करते हुए रिद्धि ने इसे बेहद गहरा और आंखें खोलने वाला बताया. उन्होंने कहा कि यह कला को एक विज्ञान में बदल देता है और परफॉर्मेंस की सबसे बारीक चीजों, एक्सप्रेशंस, इमोशन्स और यहां तक कि फिजिकलिटी को समझने की कोशिश करता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Riddhi Kumar Latest: रिद्धि कुमार (Riddhi Kumar) इन दिनों अपनी फिल्मों में दमदार भूमिकाओं के लिए काफी चर्चा में हैं. लोग उन्हें एक इंस्टिंक्टिव परफॉर्मर मानते हैं क्योंकि उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी स्वाभाविक है और वह भावनाओं को बेहद प्रभावशाली तरीके से व्यक्त कर पाती हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने थिएटर ट्रेनिंग ली, जो उनके लिए एक बिल्कुल नया अनुभव था. इसने उनके काम को देखने के नजरिए को बदल दिया है.

आंखें खोलने वाला

अपनी वर्कशॉप के अनुभव के बारे में बात करते हुए रिद्धि ने इसे बेहद गहरा और आंखें खोलने वाला बताया. उन्होंने कहा कि यह कला को एक विज्ञान में बदल देता है और परफॉर्मेंस की सबसे बारीक चीजों, एक्सप्रेशंस, इमोशन्स और यहां तक कि फिजिकलिटी को समझने की कोशिश करता है. कैमरे के सामने काम करने वाली रिद्धि के लिए यह एक अधिक संरचित और विस्तार से समझने वाला तरीका बिल्कुल नया था. रिद्धि ने माना कि वह हमेशा अपने अभिनय में इंस्टिंक्ट पर भरोसा करती रही हैं. उन्होंने कहा कि इस ट्रेनिंग ने उन्हें अपने काम को एक अलग नजरिए से देखने के लिए प्रेरित किया. अब मैं हर भावना के प्रति ज्यादा सजग हो गई हूं. मैं फ्लो के साथ तो चल रही थी, लेकिन अब उस फ्लो के हर छोटे बदलाव को समझ भी रही हूं. वह कैसे शुरू होता है और कैसे खत्म होता है.

Advertisement

स्टेज परफॉर्मेंस की ओर

उनके लिए सबसे बड़ा बदलाव कैमरा आधारित अभिनय से स्टेज परफॉर्मेंस की ओर जाना था. यह अनुभव उनके लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद मुक्त करने वाला भी रहा. मैंने पहले कभी थिएटर नहीं किया था. यह बहुत ही लिबरेटिंग था क्योंकि थिएटर एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है. इसमें काफी शारीरिक ताकत और सांस पर नियंत्रण की जरूरत होती है. उन्होंने बताया कि इस अनुभव ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और उन्हें लाइव ऑडियंस के सामने परफॉर्म करने का आनंद भी दिया. वर्क फ्रंट की बात करें तो रिद्धि कुमार को आखिरी बार प्रभास स्टारर द राजा साब में देखा गया था.

यह भी पढ़ें : क्या अरिजीत सिंह खुद 'भूत बंगला' की टीम के पास पहुंचे ? पूरी जानकारी अंदर

Topics mentioned in this article