'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' का पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Governor Latest: ​'गवर्नर' के नए पोस्टर्स ने स्टार कास्ट का खुलासा कर दिया है, जिसमें मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा नजर आएंगे. जहां अलग-अलग पोस्टर्स नेशनल अवार्ड विनर एक्टर मनोज बाजपेयी के अलग-अलग शेड्स दिखाते हैं, वहीं ये पोस्टर्स पर्दे पर दिखने वाले जबरदस्त ड्रामा के बारे में भी बहुत कुछ बयां करते हैं. ​

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Governor Latest: विपुल शाह (Vipul Shah) की फिल्म गवर्नर: द साइलेंट सेवियर (Governor: The Silent Saviour) अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में, मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर एक दिलचस्प पोस्टर के साथ फिल्म के टाइटल का खुलासा किया गया था. अब फिल्म के नए पोस्टर्स रिलीज कर दिए गए हैं, जो एक बड़ा खुलासा करते हैं जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और हमें इस इंटेंस ड्रामा की दुनिया के और करीब ले जाते हैं.

मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा

​'गवर्नर' के नए पोस्टर्स ने स्टार कास्ट का खुलासा कर दिया है, जिसमें मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा नजर आएंगे. जहां अलग-अलग पोस्टर्स नेशनल अवार्ड विनर एक्टर मनोज बाजपेयी के अलग-अलग शेड्स दिखाते हैं, वहीं ये पोस्टर्स पर्दे पर दिखने वाले जबरदस्त ड्रामा के बारे में भी बहुत कुछ बयां करते हैं. ​कास्ट के चेहरे सामने आने के अलावा, पोस्टर्स में कुछ दमदार टैगलाइन्स भी दी गई हैं जैसे अब बारी मेरी है, आई विल नॉट लेट इंडिया फेल और इंडिया इज ऑन द वर्ज ऑफ बैंकरअप्ट्सी, ही सौ ईट कमिंग. ये सभी भारत के आर्थिक संकट के एक मुश्किल दौर की ओर इशारा करते हैं. अब यह देखने के लिए उत्साह चरम पर है कि फिल्म में मनोज बाजपेयी किस तरह का किरदार निभाएंगे. ​यह एक युद्ध था. इसमें कोई सेना नहीं थी. बस एक आदमी... जिसने देश को गिरने से बचाने की ठान ली थी.

Advertisement

रिलीज होने के लिए तैयार

​विपुल अमृतलाल शाह प्रोडक्शन की फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' सनशाइन पिक्चर्स द्वारा पेश की जा रही है. विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और चिन्मय मांडलेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह हैं. फिल्म को सुवेंदु भट्टाचार्यजी, सौरभ भरत, रवि असरानी और खुद विपुल अमृतलाल शाह ने लिखा है. जावेद अख्तर के लिखे गानों को अमित त्रिवेदी ने अपने संगीत से सजाया है. 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' 12 जून, 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ये भी पढ़ें: Exclusive Interview: 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026' जीतने के बाद साध्वी सैल की NDTV से खास बातचीत