Ek Din Latest: आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी एक दिन (Ek Din) जिसमें जुनैद खान (Junaid Khan), साई पल्लवी (Sai Pallavi) लीड रोल में हैं, साल की सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. जब से ट्रेलर आया है, दर्शक इसकी प्यारी और जादुई प्रेम कहानी की ओर खिंचे चले आ रहे हैं, खासकर लीड जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री और उनके अलग-अलग अंदाज ने सबका दिल जीत लिया है.
दिल को छू लेने वाले टाइटल ट्रैक
एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए फिल्म का संगीत दिल को छू लेने वाले टाइटल ट्रैक से लेकर 'ख्वाब देखूं' और बाकी गानों तक, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, चार्ट्स पर छाया हुआ है और फिल्म की ताजा कहानी की एक झलक दे रहा है. गानों को फैंस से भरपूर प्यार मिला है और अब, इंतजार खत्म हो गया है. 'एक दिन' का पूरा म्यूजिक एल्बम अब ऑफिशियली लाइव है और अमेजन म्यूजिक, स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक और यूट्यूब जैसे सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रहा है. 'एक दिन' के साथ आमिर खान और फिल्म मेकर मंसूर खान सालों बाद फिर से साथ आ रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित जोड़ियों में से एक की वापसी है. इस जोड़ी ने पहले 'कयामत से कयामत तक', 'जो जीता वही सिकंदर', 'अकेले हम अकेले तुम' और 'जाने तू... या जाने ना' जैसी सदाबहार क्लासिक्स दी हैं. इस फिल्म के साथ वे रोमांस जॉनर में लौट रहे हैं, जिससे उन दर्शकों के बीच उत्साह और उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. जो एक बार फिर उनके सिग्नेचर कहानी कहने के जादू का अनुभव करने के लिए बेताब हैं.
साई पल्लवी और जुनैद खान
इस फिल्म का डायरेक्शन सुनील पांडे ने किया है और इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
यह भी पढ़ें : शाहिद कपूर से लेकर विक्की कौशल तक, बॉलीवुड के फिट सितारे