बॉबी देओल स्टारर ड्रामा 'बंदर' का मैडनेस से भरा टीजर हुआ रिलीज

Bandar Teaser Out: 'बंदर' का टीजर आज के सिनेमा से एकदम अलग वाइब लेकर आया है. सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की राइटिंग के साथ, ये फिल्म एक क्रेजी राइड होने का वादा करती है, जिसमें जबरदस्त कास्ट इस पागलपन को और बढ़ा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Bandar Teaser Out: बंदर (Bandar) के मेकर्स ने आज अपनी फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोसले नजर आएंगे. जहां यह फिल्म बॉबी देओल और डायरेक्टर अनुराग कश्यप के बीच पहला कोलेब्रेशन है, वहीं अभिनेता ने अनुराग कश्यप की फिल्म में एक बिल्कुल ही अलग और लीक से हटकर भूमिका निभाई है और यह वाकई में कमाल है.

रफ्तार को बरकरार

'बंदर' का टीजर आज के सिनेमा से एकदम अलग वाइब लेकर आया है. सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की राइटिंग के साथ, ये फिल्म एक क्रेजी राइड होने का वादा करती है, जिसमें जबरदस्त कास्ट इस पागलपन को और बढ़ा रही है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि एनिमल के बाद बॉबी देओल और अनुराग कश्यप साथ आ रहे हैं. उन्हें 70 के दशक के डिस्को वाले अवतार में और 'कम ऑन बेबी दिल किसको देगी' के रीमैजिन वर्जन पर थिरकते देखना एक असली 'सिनेमा मोमेंट' है. 'एनिमल' में उनके इंटेंस रोल के बाद, बॉबी को इस अनोखे अवतार में देखने के लिए दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट बढ़ गई है. टीजर जहां एक तरफ पागलपन की शुरुआत करता है, वहीं अचानक आने वाला ट्विस्ट कहानी का रुख ही बदल देता है. यहां से जो सामने आता है, वो उस कहानी की झलक है जो शुरुआत में दिखने वाली चीजो से कहीं ज्यादा बड़ी और उलझी हुई है. जैसे-जैसे टीजर की लय बदलती है और तेज होती जाती है, वैसे-वैसे अनुराग कश्यप के डायरेक्शन का जादू साफ दिखने लगता है, पूरी रफ्तार को बरकरार रखते हुए हर सीन के साथ फिल्म की इंटेंसिटी को बड़ी ही स्मूथली बढ़ाते हुए.

सिनेमाघरों में रिलीज

'बंदर' को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी बेहतरीन कहानियों के पीछे की मशहूर जोड़ी है. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन और निखिल द्विवेदी की 'सैफरन मैजिकवर्क्स' के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म जी स्टूडियोज के सपोर्ट के साथ 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: 'पंचायत' से लेकर 'द नाइट मैनेजर', OTT सीरीज के पीछे कौन से प्रोडक्शन हाउस ?

Topics mentioned in this article