The Kerala Story 2 Latest: द केरला स्टोरी (The Kerala Story) की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता के बाद, विपुल अमृतलाल शाह ने एक बार फिर 'द केरला स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड (The Kerala Story 2 Goes Beyond) के साथ दर्शकों को चौंका दिया है. कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह के बैनर सनशाइन पिक्चर्स के तहत निर्मित, इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिका में हैं, जो तीन ऐसी महिलाओं की कहानी है जो अपने धर्म से बाहर शादी करने के बाद एक शोषणकारी साजिश का शिकार हो जाती हैं. जहां फिल्म ने अपनी थिएट्रिकल रिलीज के साथ काफी हलचल मचाई थी.
शानदार रिस्पॉन्स
'द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के जी5 पर प्रीमियर होने के बाद से ही इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी जश्न को मनाते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर यह साझा किया कि फिल्म 110 मिलियन से ज्यादा वॉच मिनट्स के साथ जी5 पर सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बन गई है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ZEE5 पर सबसे बड़ी वीकेंड ओपनिंग। वह कहानी जो बियॉन्ड (परे) जाती है, किसी की कल्पना से भी कहीं आगे निकल गई है. देखिए #TheKeralaStory2, अब ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है. #TheKeralaStory2OnZee5. एक और उपलब्धि हासिल करते हुए, यह फिल्म जी5 पर दुनिया भर में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. मेकर्स ने कैप्शन में लिखा कि कुछ कहानियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
साहसी कहानी
'द केरला स्टोरी' के जबरदस्त असर के बाद, जिसने अपनी साहसी कहानी से पूरे देश के दर्शकों को झकझोर कर रख दिया था. इसका सीक्वल और आगे बढ़ने का वादा करता है, आराम, चुप्पी और इनकार से परे। कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित, 'द केरला स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड' को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है और सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले आशिम ए शाह ने इसे को-प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
ये भी पढ़ें: 'स्वयंभू' का ‘रा रा धीवरा' छाया, यूट्यूब पर 15 मिलियन व्यूज और स्पॉटिफाई पर 100K+ स्ट्रीम्स पार