The Kerala Story 2 Collection: फिल्म द केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2) बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ. फिल्म को बैन करने की फरमाइश की जा रही थी. लेकिन विवाद के बाद इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. शुरुआती दिनों में फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही. लेकिन फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई. जहां फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी फायदा मिलता हुआ नजर आया. इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 18 दिन हो चुके हैं.
अभी तक का कलेक्शन
अगर फिल्म के अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 18 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन लगभग 57 करोड़ रुपये का कर लिया है. आने वाले दिनों में फिल्म धुरंधर 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. अब यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह की इस फिल्म के रिलीज के बाद द केरल स्टोरी भी सिनेमाघरों में कमाल करती हुई नजर आएगी या नहीं, उसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा. अगर इस फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो फिल्म में अदा शर्मा ने अहम किरदार निभाया था और द केरला स्टोरी ने लगभग 300 करोड़ रुपये से ऊपर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. फिल्म ने अदा शर्मा को रातों-रात स्टार बना दिया. फिल्म के पहले पार्ट के मुकाबले दूसरे पार्ट का कलेक्शन काफी कम है.
पीड़ितों ने सुनाया अपना दर्द
फिल्म के रिलीज के समय उन लोगों के चेहरे भी सामने आए. जो लव जिहाद जैसी चीजों का शिकार हो चुकी हैं. पीड़ितों ने एक वीडियो के माध्यम से दुनिया के सामने अपना दर्द बयां किया. जिसको सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गई थीं. बता दें, फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है. दर्शकों को फिल्म में इन एक्ट्रेस की एक्टिंग की काफी पसंद आई.
यह भी पढ़ें : ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की नई पारी, 'मेस' के साथ फिर आए साथ