Subedaar Latest: प्राइम वीडियो और टी-सीरीज ने आज आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म सूबेदार (Subedaar) का पूरा म्यूजिक एलबम जारी कर दिया है, एक ऐसा साउंडट्रैक जो फिल्म की इमोशनल गहराई और उसकी असली पहचान को दिखाता है. हाई-वोल्टेज गानों, लोक संगीत की धुनों और दिल को छू लेने वाली मेलोडी से भरा यह एलबम, संगीत के जरिए सूबेदार अर्जुन मौर्य की दुनिया को जीवंत कर देता है.
सूबेदार के दबदबे को दिखाता
एलबम के केंद्र में 'लल्ला' है, जिसे रोहन विनायक ने कंपोज किया है, ऋषि उपाध्याय ने लिखा है और विशाल ददलानी की दमदार आवाज ने इसे और भी पावरफुल बना दिया है. यह गाना सूबेदार के दबदबे को दिखाता है और उनकी दुनिया का माहौल तैयार करता है. 'बालम सूबेदार' सूबेदार अर्जुन मौर्य और उनकी पत्नी सुधा के रिश्ते की एक निजी झलक देता है, जो वर्दी के अलावा सूबेदार पर उनका गर्व दिखाता है. इसका नया वर्जन रुत्विक तलाशीलकर ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स यंगवीर ने फिर से लिखे हैं. एलबम में एक नरम इमोशनल परत जोड़ते हुए 'ऐ री सखी' है, जिसे श्रेया घोषाल और आईपी सिंह ने गाया है. अमीर खुसरो की शायरी से प्रेरित, यह गाना तड़प और दूरी के बारे में बात करता है, जो फिल्म की कहानी में गहराई जोड़ता है.
खड़े होने के वादे पर केंद्रित
'माई मेरी' एक बेटे के अपनी माँ (धरती) के साथ खड़े होने के वादे पर केंद्रित है, जो सुरक्षा और जिम्मेदारी को दर्शाता है. 'चिलम तंबाकू' में तीखा तेवर और निडर अंदाज है, जो रिदम और साहसी बोलों से भरा है. 'सूबेदार थीम' एलबम को एक अनुशासित संगीतमय धुन के साथ बांधती है जो लीड रोल के दबदबे को उजागर करती है. 'सूबेदार' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर, सुरेश त्रिवेणी ने बताया कि मेरे लिए 'सूबेदार' का म्यूजिक हमेशा अर्जुन मौर्य के अलग-अलग पहलुओं को सामने लाने के बारे में था. लल्ला उनके दबदबे और उस आग को दिखाता है जो उन्हें खास बनाती है. 'बालम सूबेदार' वर्दी के परे उनकी पर्सनल दुनिया और गर्व को दिखाता है. 'ऐ री सखी' उस शांत जज्बात और दूरी को लाता है जो उनकी कहानी को गढ़ती है.
यह भी पढ़ें : ‘फाइटर' से मिली पहचान, अब ‘नागबंधम' में दमदार विलेन बने ऋषभ साहनी