Peddi Latest: पेड्डी (Peddi) सच में 2026 की सबसे इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है, जिसमें स्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं. घोषणा के बाद से ही इस फिल्म को लेकर फैंस और इंडस्ट्री के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. पहले मेकर्स इसका ट्रेलर भोपाल में लॉन्च करने वाले थे, लेकिन अब ग्रैंड लॉन्च मुंबई में करने का फैसला लिया गया है. फिर भी भोपाल फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन का अहम हिस्सा बना हुआ है. टीम जल्द ही शहर पहुंचने वाली है, जहां एक बड़े गाने की शूटिंग होगी और उसके बाद पहले कभी न देखे गए अंदाज में शानदार म्यूजिकल सेलिब्रेशन भी किया जाएगा.
बड़े स्तर पर
भोपाल और सबसे बड़े म्यूजिकल इवेंट को लेकर डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने कहा कि हम भोपाल में बहुत बड़े स्तर पर कुछ करना चाहते थे. हम सभी को लगा कि फिल्म का एक स्पेशल गाना ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट के साथ लॉन्च करना सबसे सही रहेगा. हम भोपाल में सबसे बड़ा म्यूजिकल इवेंट करना चाहते हैं. इसीलिए टीम ने तय किया है कि अगला गाना भोपाल में पूरी टीम की मौजूदगी में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें फिल्म के मेकर्स, लीड कास्ट और म्यूजिक टीम शामिल होगी. हम भोपाल का शुरुआती रेक्की भी कर चुके हैं और हर कोई इस शहर से प्यार कर बैठा है. हमें पूरा भरोसा है कि हम भारत के दिल से हर भारतीय के दिल तक पहुंचेंगे. फिल्म का हर कंटेंट जबरदस्त तरीके से काम कर रहा है, चाहे टीजर हो, चिकिरी चिकिरी गाना हो, राई राई रा रा गाना हो या पोस्टर्स, हर चीज ने हमें पेड्डी की दुनिया में एक अलग अंदाज में पहुंचाया है.
राम चरण टाइटल रोल में
बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित पेड्डी में राम चरण टाइटल रोल में नजर आएंगे. उनके साथ शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज के तहत किया है, साथ ही अग्रणी प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से बनी है. नॉर्थ इंडिया में इसे जियो स्टूडियोज रिलीज करेगा. यह फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: Exclusive Interview: 'जब मुझसे पूछा गया कि फिल्म में मम्मी की बेटी बनोगी', रिद्धिमा कपूर की NDTV से खास बातचीत