'स्वयंभू' का वॉर सॉन्ग 'आजा धीरारा' हुआ रिलीज

Nikhil Siddhartha Film: इसी एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने अब फिल्म का पहला सिंगल 'आजा धीरारा' रिलीज कर दिया है. यह गाना एक हाई-एनर्जी 'वॉर क्राई' ट्रैक है, जो फिल्म के मिजाज को बखूबी दर्शाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Nikhil Siddhartha Film: अपनी रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा बटोरते हुए, कार्तिकेय 2 फेम निखिल सिद्धार्थ (Nikhil Siddhartha) की फिल्म स्वयंभू (Swayambhu) 2026 की सबसे इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनी हुई है. फिल्म के टीजर ने अपने भव्य दृश्यों, ऐतिहासिक कहानी, दमदार एक्शन और बड़े स्केल से दर्शकों को काफी प्रभावित किया, जिसे 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं और तब से इसे लेकर उत्साह लगातार बढ़ता ही जा रहा है.

रिलीज कर दिया

​इसी एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने अब फिल्म का पहला सिंगल 'आजा धीरारा' रिलीज कर दिया है. यह गाना एक हाई-एनर्जी 'वॉर क्राई' ट्रैक है, जो फिल्म के मिजाज को बखूबी दर्शाता है. रवि बसरूर द्वारा कंपोज किया गया यह संगीत एक शक्तिशाली और गहराई भरा अहसास कराता है. निखिल एक खूंखार योद्धा के अवतार में नजर आ रहे हैं और शानदार कोरियोग्राफी के साथ असरदार मूव्स करते दिख रहे हैं. बेहतरीन विजुअल्स और धड़कनें बढ़ा देने वाली बीट्स के साथ मिलकर यह गाना फिल्म की चर्चा को और बढ़ा देता है, जो एक भव्य सिनेमाई अनुभव का वादा करता है. ​वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित 'स्वयंभू' को भरत कृष्णमाचारी ने भारत के स्वर्ण युग की एक भव्य श्रद्धांजलि के रूप में तैयार किया है. यह उस दौर की कहानी है जब भारत चीन, रोम, ग्रीस और दक्षिण पूर्व एशिया के साथ मजबूत व्यापारिक रिश्तों के दम पर एक ग्लोबल सुपरपावर के रूप में उभर रहा था. काफी रिसर्च के बाद बनी यह फिल्म हमारी विरासत, वीरता और सांस्कृतिक गौरव को असलियत के साथ पर्दे पर उतारती है. कहानी के केंद्र में 'सेंगोल' है, जो न्यायपूर्ण शासन का एक शक्तिशाली प्रतीक है और माना जाता है कि इसका नाता भगवान राम से जुड़ा है.

Advertisement

इर्द-गिर्द घूमती है

​फिल्म की कहानी निखिल सिद्धार्थ द्वारा निभाए गए एक खूंखार योद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चोल काल के महान नौसैनिकों से प्रेरित है. अपनी युद्ध रणनीति और समुद्री ताकत के साथ वह साम्राज्य को एक बड़ी नौसैनिक और सांस्कृतिक शक्ति बनाने में अहम भूमिका निभाता है.

ये भी पढ़ें: जब भारतीय सितारे बन रहे ग्लोबल बदलाव के चेहरे