Sunanda Sharma Exclusive: 'मैं कुछ नहीं करती, फिर भी न्यूज बन जाती है..'

Sunanda Sharma With NDTV: सिंगर ने कहा कि मैं पहली बार भोपाल आई हूं और यहां आकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है. अभी शो से पहले मैंने भोपाल घूमा, भोपाल का मैंने तालाब भी देखा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Sunanda Sharma With NDTV: पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा (Sunanda Sharma) वो नाम है, जिसने एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी अपना जलवा कायम रखा है. वैसे तो सिंगर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी ही रहती हैं. हाल ही में वह भोपाल के ओरिएंटल कॉलेज में एक लाइव शो करने के लिए आईं. जहां उनको देखने के लिए और मिलने के लिए उनके फैंस का जमावड़ा लग गया. इस मौके पर सिंगर ने NDTV से बात की और कई पहलुओं पर अपनी राय रखी.

सुनंदा शर्मा ने ये कहा

सिंगर ने कहा कि मैं पहली बार भोपाल आई हूं और यहां आकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है. अभी शो से पहले मैंने भोपाल घूमा, भोपाल का मैंने तालाब भी देखा. वहां कुछ लोगों से भी मेरी मुलाकात हुई. इसके अलावा मैंने एक होटल में कॉफी पी. मैं इतना कह सकती हूं कि भोपाल एक बहुत अच्छा शहर है. सिंगर ने आगे कहा कि लोग मुझे इतना प्यार करते हैं कि जब मैं स्टेज पर परफॉर्मेंस देती हूं तो लोग स्टेज पर आकर डांस करने लगते हैं. फिर खबर मिलती है कि स्टेज पर ये हो गया, वो हो गया. मैं इतना कह सकती हूं कि लोग मुझे इतना प्यार करते हैं कि मेरे गानों पर डांस करना शुरू कर देते हैं.

Advertisement

सिंगर की पहली पसंद क्या? 

सुनंदा ने आगे कहा कि मेरी पहली पसंद गायकी है. मैं इतना कह सकती हूं कि जब मैं गाती हूं तो खुद गानों पर एक्टिंग कर लेती हूं. इसलिए गाना मेरी पहली पसंद है. अगर सिंगर की बात करें तो बीते दिनों हुए एक लाइव शो के दौरान एक अनजाना आदमी स्टेज पर चढ़ गया. जहां उसने सुनंदा के साथ बदतमीजी करने की कोशिश की. यह होता देख वहां स्थित गार्ड्स ने उस अनजान शख्स को स्टेज से नीचे उतार दिया. सुनंदा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.

ये भी पढ़ें: Asha Bhosle Passes Away: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, 20 भाषाओं में गाए 12000 गाने