सिब्लिंग्स डे स्पेशल: बॉलीवुड के सबसे प्यारे भाई-बहन के रिश्ते

Siblings Day 2026: इनका रिश्ता मस्ती, नोकझोंक और सपोर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. साकिब कई बार कह चुके हैं कि हुमा उनकी सबसे बड़ी क्रिटिक और सबसे मजबूत सपोर्टर हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Siblings Day 2026: आज सिब्लिंग्स डे (Siblings Day) है और इस खास मौके पर बॉलीवुड के कुछ सबसे प्यारे और मशहूर भाई-बहनों के रिश्तों को सेलिब्रेट करने से बेहतर क्या हो सकता है.

आयुष्मान खुराना – अपारशक्ति खुराना

आपसी सम्मान और मजबूत बॉन्ड के लिए जाने जाने वाले ये दोनों भाई एक-दूसरे के सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम हैं. एक ही इंडस्ट्री में होने के बावजूद इनके बीच कोई कॉम्पिटिशन नहीं, सिर्फ प्यार और प्रोत्साहन है.

Advertisement

साकिब सलीम – हुमा कुरैशी

इनका रिश्ता मस्ती, नोकझोंक और सपोर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. साकिब कई बार कह चुके हैं कि हुमा उनकी सबसे बड़ी क्रिटिक और सबसे मजबूत सपोर्टर हैं.

शाहिद कपूर – ईशान खट्टर

डांस वीडियो से लेकर ट्रिप्स तक, इन दोनों भाइयों की केमिस्ट्री हमेशा देखने लायक होती है. इनका बॉन्ड भाईचारे की मिसाल है.

फरहान अख्तर – जोया अख्तर

क्रिएटिव पार्टनरशिप और गहरे समझ के साथ, ये भाई-बहन सिर्फ रिश्ते में ही नहीं बल्कि काम में भी एक-दूसरे को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं.

सोनम कपूर – हर्षवर्धन कपूर

इन दोनों के बीच गहरा और सपोर्टिव रिश्ता है, जहां दोनों एक-दूसरे के काम और पर्सनल लाइफ में हमेशा साथ खड़े रहते हैं.

Advertisement

सारा अली खान – इब्राहिम अली खान

इनकी मस्ती भरी सेल्फीज और प्यारे मोमेंट्स सोशल मीडिया पर दिल जीत लेते हैं. इनका बॉन्ड बेहद क्यूट और दिल से जुड़ा हुआ है.

विक्की कौशल – सनी कौशल

फेस्टिवल सेलिब्रेशन हो या मजेदार बातें, ये दोनों भाई हमेशा एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आते हैं. आपका फेवरेट बॉलीवुड सिब्लिंग्स डुओ कौन सा है? फैंस भी एक्टर सिब्लिंग्स को साथ में एक्टिंग करते हुए देखना चाहते हैं. बॉलीवुड के काफी सिब्लिंग्स हैं, जिन्होंने साथ काम किया है. जिनमें शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर जैसे तमाम बड़े सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं. दर्शकों को स्क्रीन पर इनकी बॉन्डिंग भी काफी पसंद आई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : ‘धुरंधर: द रिवेंज' बनी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म

Topics mentioned in this article