शत्रुघ्न सिन्हा ने की 'धुरंधर' की तारीफ, कहा- 'रणवीर सिंह ही निभा सकते थे..'

Shatrughan Sinha On Dhurandhar: वैसे शत्रुघ्न सिन्हा बहुत ही कम फिल्मों की तारीफ करते हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर फिल्म के हर एक किरदार की तारीफ की है. एक्टर का कहना है कि फिल्म को काफी खूबसूरत और वास्तविक तरीके से बनाया गया है और किरदार अपनी कहानी को दिखाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Shatrughan Sinha On Dhurandhar: फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का ट्रेलर जल्द दर्शकों के बीच में आने वाला है और फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी ज्यादा उत्सुकता देखी जा रही है. लेकिन रिलीज के दिन ही फिल्म पर प्रोपेगेंडा होने का आरोप लगा रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने फिल्म की तारीफ की है और फिल्म को मास्टरपीस बताया है. एक्टर का कहना है कि फिल्म का हर एक सीन शानदार है, ऐसे में बेमिसाल प्रति को प्रोपेगेंडा कहना सही नहीं होगा.

फिल्म की तारीफ की

वैसे शत्रुघ्न सिन्हा बहुत ही कम फिल्मों की तारीफ करते हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर फिल्म के हर एक किरदार की तारीफ की है. एक्टर का कहना है कि फिल्म को काफी खूबसूरत और वास्तविक तरीके से बनाया गया है और किरदार अपनी कहानी को दिखाता है. उन्होंने आगे कहा कि वह अभी-अभी मैंने सबसे चर्चित फिल्म देखी, एक शानदार फिल्म धुरंधर, यह कैसी प्रचार फिल्म, फिल्म तो फिल्म ही होती है. यह एक शानदार फिल्म, बेहद दिलचस्प मनोरंजन और पूरी ईमानदारी से बनी हुई है.

प्रतिभाशाली कलाकार

एक्टर ने आगे कहा कि इस फिल्म को एक अद्भुत दृश्य अनुभव बनाने वाले सभी प्रतिभाशाली कलाकारों को हार्दिक बधाई. हर कलाकार ने शानदार प्रदर्शन किया है. रणवीर सिंह इस भूमिका में फिट बैठते हैं, मुझे लगता है कि उनके सिवा उस किरदार को कोई और नहीं कर सकता था. सबसे शानदार संजय दत्त और अक्षय खन्ना ने पर्दे पर एक असाधारण भूमिका निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई. सबसे खास बात मेरे प्रिय मित्र राकेश बेदी एक शानदार भूमिका से हमारा दिल जीत लिया जो केवल वही कर सकते थे.

यह भी पढ़ें : कतई जहर निकले बॉलीवुड के 5 नेपो किड्स, हर फ्रेम में दिखे असरदार, नेपोटिज्म का मुद्दा डकार गए

Advertisement