Sanoj Mishra Exclusive: 'मोनालिसा को विदेश में बेचने की तैयारी', डायरेक्टर ने किए गंभीर खुलासे

Sanoj Mishra With NDTV: फिल्म मेकर सनोज मिश्रा ने कहा कि हाल ही में मेरी मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात हुई है. मोनालिसा नाबालिक है, उसके बारे में बात की है. जो भी मीडिया में सर्टिफिकेट को लेकर दिखाया जा रहा है, वो सब फर्जी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Sanoj Mishra With NDTV: मोनालिसा (Monalisa) और फरमान खान (Farman Khan) की शादी की चर्चा इन दिनों हर किसी की जुबान पर है. बीते दिनों मोनालिसा ने चोरी-चुपके फरमान के साथ शादी कर ली. शादी की खबर सुनकर मोनालिसा के फैंस शॉक्ड हो गए. मोनालिसा की शादी की खबर उनके परिवार वालों को भी बाद में पता चली. मोनालिसा सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) की फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर (The Diary Of Manipur) से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही थीं. हाल ही में सनोज मिश्रा ने  NDTV से बात की और मोनालिसा के बारे में काफी कुछ खुलासा किया.

मुख्यमंत्री यादव से की मुलाकात

फिल्म मेकर सनोज मिश्रा ने कहा कि हाल ही में मेरी मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात हुई है. मोनालिसा नाबालिक है, उसके बारे में बात की है. जो भी मीडिया में सर्टिफिकेट को लेकर दिखाया जा रहा है, वो सब फर्जी है. मेरा कहना है कि मोनालिसा का मेडिकल कराया जाए. उससे पता चल जाएगा वह बालिक है या नाबालिक है. लव जिहाद के लोग जो होते हैं उनकी ट्रेनिंग काफी स्ट्रॉन्ग होती है. उन्हें पूरी जानकारी दी जाती है कि लड़की को कैसे फंसाना है. बाहर से भी पैसा आता है. उन लोगों ने मुझे उससे दूर कर दिया और उसकी फैमिली को कहा गया है कि सनोज मिश्रा को मोनालिसा से दूर रखा जाए. जो मलयालम फिल्म मोनालिसा ने साइन की है वह फर्जी है, झूठा मुहूर्त शूट हुआ है.

Advertisement

मोनालिसा को बेचने की तैयारी

डायरेक्टर ने कहा कि मुझे मोनालिसा से ज्यादा बात करने नहीं दिया गया. क्योंकि फरमान खान उसके पास ही खड़ा था. मैं ही मोनालिसा को सभी चीज गाइड कर रहा था. अचानक उस लड़के ने मोनालिसा का पासपोर्ट बनवाया. वह मोनालिसा को कहां लेकर जाएगा उसको कहां बचेगा. मैं इतना कह सकता हूं कि मोनालिसा को विदेश में बेचने की तैयारी चल रही है. केरल में यह आम घटना है.

यह भी पढ़ें : ‘मणिकर्णिका' के निर्माता कमल जैन बोले- 'धुरंधर वही जादू है जो दर्शकों को..'