Salman Khan News: जब से अभिनेता-कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को कानूनी और आर्थिक समस्याओं के कारण जेल की सजा होने की खबर सामने आई है, तब से फिल्म इंडस्ट्री और आम लोग इस पर चर्चा कर रहे हैं. लेकिन बहुत कम लोग उनकी मदद के लिए आगे आए. ऐसे में हमेशा की तरह सलमान खान (Salman Khan) ने उनका साथ दिया और उनका समर्थन किया.
बाउंस मामले में जेल के दौरान
सूत्रों के अनुसार सलमान खान ने पहले भी कर्ज और चेक बाउंस मामले में जेल के दौरान राजपाल यादव की मदद की थी. अब एक बार फिर उन्होंने ट्वीट करके उनका हौसला बढ़ाया है. उनके शब्द न सिर्फ राजपाल के लिए, बल्कि हर किसी के लिए प्रेरणादायक हैं. यही सलमान भाई की खासियत है, बाहर से सख्त, लेकिन दिल से बहुत नरम. सलमान खान का ट्वीट किया कि राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको बार-बार इसलिए चुना है क्योंकि आप अपना काम जानते हो और उसमें वैल्यू लाते हो. आपको काम बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलता रहेगा. यही सच्चाई है और यह याद रखना कि कभी-कभी बहाव में कुछ बातें निकल जाती हैं. अगर देना है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो. डॉलर ऊपर हो या नीचे, इससे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है.
स्वभाव को दर्शाता
यह सलमान खान का एक बहुत ही विनम्र और दयालु कदम है, जो उनके मददगार स्वभाव को दर्शाता है. परिस्थिति कैसी भी हो, वह हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते हैं. इस बार भी उन्होंने राजपाल यादव को एक बड़े भाई की तरह सपोर्ट किया, उन्हें लगातार प्रेरित किया और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलता रहे. यह उनके बीच के गहरे और मजबूत रिश्ते को दिखाता है.
यह भी पढ़ें : क्या बॉलीवुड में फिर लौट आया है वही पुराना वाला जादुई रोमांस ?