सादिया खातिब ने 'द केरल स्टोरी 2' पर लगाया प्रोपेगेंडा फिल्म होने का आरोप

The Kerala Story 2 Latest: 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' के टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद यह फिल्म हर तरफ चर्चा में बनी हुई है. इसी बीच सादिया खातिब ने कहा कि फिल्म में उनके समुदाय को जिस तरह दिखाया गया है, उससे वह बेहद आहत और अपमानित महसूस कर रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

The Kerala Story 2 Latest: द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड (The Kerala Story 2 Goes Beyond) का टीजर कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है. नेशनल अवॉर्ड विनर कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की डरावनी कहानी सामने लाती है, जिनके किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया निभा रही हैं. कहानी में दिखाया गया है कि कैसे तीन मुस्लिम लड़कों से प्यार करने के बाद इन लड़कियों की ज़िंदगी खौफनाक मोड़ ले लेती है और धीरे-धीरे एक सुनियोजित धर्मांतरण की साजिश सामने आती है. इसी बीच फिल्म को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच रक्षा बंधन फेम एक्ट्रेस सादिया खातिब ने फिल्म के मेकर्स, विपुल अमृतलाल शाह पर आरोप लगाया है कि वह मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने वाली प्रोपेगैंडा फिल्में बना रहे हैं.

हर तरफ चर्चा 

'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' के टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद यह फिल्म हर तरफ चर्चा में बनी हुई है. इसी बीच सादिया खातिब ने कहा कि फिल्म में उनके समुदाय को जिस तरह दिखाया गया है, उससे वह बेहद आहत और अपमानित महसूस कर रही हैं. एक्ट्रेस ने मेकर्स पर आरोप लगाया कि वे जिम्मेदार कहानी कहने के बजाय सिनेमा को प्रोपेगैंडा फैलाने का जयादा बना रहे हैं. अपने बयान में सादिया ने यह भी कहा कि बार-बार पूरे एक समुदाय को आतंकी या विलेन के तौर पर दिखाना क्रिएटिव आजादी की सीमा से आगे चला जाता है. अपने नोट में सादिया ने लिखा कि पूरे समुदाय को बार-बार खतरे के तौर पर, आतंकी या विलेन की तरह दिखाया जाता है, तो वो कहानी कहना नहीं रहता, बल्कि इंसानियत को खत्म करने जैसा हो जाता है. सादिया ने आगे फिल्ममेकर्स पर नफरत बेचने और उसे सामान्य दिखाने का आरोप भी लगाया. अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्ममेकिंग के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी जुड़ी होती है और इतना असर रखने वाले क्रिएटर्स को इससे बेहतर करना चाहिए. उन्होंने यह भी जोड़ा कि नफरत को कला के नाम पर पेश करना लंबे समय में समाज को नुकसान ही पहुंचाता है.

दर्शकों को झकझोर 

'द केरल स्टोरी' ने अपनी बेबाक कहानी से देशभर के दर्शकों को झकझोर दिया था और अब कम्फर्ट जोन से बाहर, चुप्पी से आगे और इनकार की हदों के पार इसका सीक्वल इससे भी आगे जाने का वादा कर रहा है. कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड को विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें : Exclusive Interview: रणवीर शौरी के करियर का नया अध्याय, 'बिंदिया के बाहुबली' क्यों है खास ?