Ravi Kishan Exclusive: 'बंगाल हुआ भय मुक्त, अब लाखों-करोड़ों की योजनाएं आएंगी..'

Ravi Kishan With NDTV: रवि किशन ने कहा कि आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था वो पूरा हुआ. उन्होंने इस पार्टी की नींव रखी. इस विचार की नींव रखी. राष्ट्र सर्वोपरि की नींव रखी. प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना था कि वंशवाद, परिवारवाद को इस देश से खत्म करना है, उन सारी बंगाली हिंदुओं को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने अपनी बहन-बेटियां अपने बच्चों के भविष्य को चुना है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Ravi Kishan With NDTV: आज भोपाल के एलएनसीटी इंस्टीट्यूट में एक इवेंट आयोजित हुआ. जिसमें बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन को डॉक्टरेट की उपाधि दी गई. इनके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला को भी डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया. आज पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 के नतीजे सामने आए हैं. जिसमें भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है. इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए रवि किशन ने NDTV से बात की और काफी कुछ कहा.

बंगाल के नतीजे

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है, आपको एलएनसिटी में डॉक्टरेट की उपाधि मिली है और बंगाल के नतीजे आए हैं, बीजेपी का जो नारा था, 4 मई को दीदी गई, वो सच हो गया है, इस बारे में क्या बोलेंगे? रवि किशन ने कहा कि आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था वो पूरा हुआ. उन्होंने इस पार्टी की नींव रखी. इस विचार की नींव रखी. राष्ट्र सर्वोपरि की नींव रखी. प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना था कि वंशवाद, परिवारवाद को इस देश से खत्म करना है, उन सारी बंगाली हिंदुओं को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने अपनी बहन-बेटियां अपने बच्चों के भविष्य को चुना है. अनगिनत कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है. मैं वहां से गुजर चुका हूं, लोग मेरी सभा में भी मुझे मारने आए थे. मैं उन सारे लोगों को आज बधाई देता हूं. समस्त बंगाल को पूरे भारत को इस जीत की बधाई देता हूं, यह भाजपा की बहुत बड़ी जीत है, गृह मंत्री अमित शाह जी को लाखों बधाई. हमारे प्रचार को परमिशन नहीं देते थे. हेलीकॉप्टर उतरने नहीं देते थे. उन भय, हत्या, बम, माफिया, गुंडे उनकी हार हुई है. भाजपा की जीत नहीं समस्त बंगला की जीत हुई है.

Advertisement

बंगाल भय मुक्त

बीजेपी सरकार बनाती है तो ऐसा क्या करने वाली है जो ममता बनर्जी ने नहीं किया? रवि किशन ने कहा कि बंगाल भय मुक्त होगा. विकास के रास्ते पर चलेगा. केंद्र की सभी योजनाओं जिसको ममता जी ने 12 साल से रोका था और लाखों करोड़ों की योजना आएंगी. बहन-बेटियों को रोजगार मिलेगा. ये सबको पता है कि भारत आगे बढ़ा है. इस पार्टी ने करप्शन नहीं किया. हर व्यक्ति की आज पहली पसंद भारतीय जनता पार्टी है. कांग्रेस के हाल पर रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस ने केरला जीता है, उनको बधाई देता हूं, बाकि तो कांग्रेस भूल जाए केरला लेकर ही अभी मस्त रहे. फिलहाल तो आने वाला भविष्य उनका कुछ नहीं है. विपक्ष में 2047 तक सारे विरोधी रहेंगे. क्योंकि इन लोगों ने भारत के साथ जो किया है भारत की विचारधारा और आधी आबादी का आरक्षण का बिल गिराया. इसके लिए महिलाएं विरोधियों को विपक्ष में रखेंगी. महिलाओं के साथ अत्याचार और पाप हुआ है. सदन में बिल गिराया तो महिलाएं इन लोगों को हरा रही हैं. अब यह विपक्षियों को हर चुनाव में भारत की आधी आबादी के आक्रोश को झेलना पड़ेगा और यह लगातार हारते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: संजय दत्त स्टारर ‘आखरी सवाल' की राह में देरी, क्या सर्टिफिकेशन प्रोसेस बना रुकावट?

Topics mentioned in this article