दीपिका पादुकोण की कोशिशों के मुरीद हुए रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर किया कमेंट

Deepika Padukone News: हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो साझा कर बताया कि वह अपनी टीम के साथ पिछले तीन महीनों से इन सभी आवेदनों की ध्यानपूर्वक समीक्षा कर रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Deepika Padukone News: एक्टर, प्रोड्यूसर, उद्यमी और मानसिक स्वास्थ्य की समर्थक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने प्लेटफॉर्म क्रिएट विद मी के तहत शुरू किए गए द ऑनसेट प्रोग्राम के जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नए टैलेंट को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को और मजबूत कर रही हैं. यह पहल फिल्म, टेलीविजन और विज्ञापन के क्षेत्र में उभरते क्रिएटिव लोगों को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है. इस प्रोग्राम को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और देश-विदेश से 5000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं.

पिछले तीन महीनों से

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो साझा कर बताया कि वह अपनी टीम के साथ पिछले तीन महीनों से इन सभी आवेदनों की ध्यानपूर्वक समीक्षा कर रही हैं. इस पहल की खास बात यह है कि इसमें उनकी व्यक्तिगत भागीदारी है. वह खुद आवेदन देख रही हैं, कई आवेदकों को सीधे फोन करके उनसे बातचीत भी कर रही हैं और उनके सफर व रचनात्मक सपनों को समझ रही हैं. रणवीर सिंह ने उनका हौसला बढ़ाते हुए पोस्ट पर दिल से कमेंट किया कि आगे बढ़कर दूसरों की मदद करना. यह देखकर अच्छा लग रहा है, बेबी और इंडस्ट्री को वापस देने की दीपिका पादुकोण की इस पहल की सराहना की. द ऑनसेट प्रोग्राम की घोषणा दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर की थी. यह उनके उस विज़न का हिस्सा है, जिसके तहत वह उस इंडस्ट्री में सार्थक योगदान देना चाहती हैं, जिसने उनके करियर को आकार दिया.

Advertisement

उभरते टैलेंट

यह प्रोग्राम एक एक्सपीरियंस आधारित लर्निंग पहल है, जिसका उद्देश्य फिल्ममेकिंग के अलग-अलग विभागों में उभरते टैलेंट को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ाना है. इसके पहले चरण में राइटिंग, डायरेक्शन, कैमरा, लाइटिंग, एडिटिंग, साउंड डिजाइन, आर्ट डायरेक्शन, कॉस्ट्यूम डिजाइन, हेयर स्टाइलिंग, मेक-अप आर्टिस्ट्री और प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों में मौके दिए जाएंगे. इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को सेट पर काम करने का वास्तविक अनुभव मिलेगा और वे इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स से सीधे सीख सकेंगे. द ऑनसेट प्रोग्राम जैसी पहलों के जरिए दीपिका पादुकोण अपने अभिनय से आगे बढ़कर भी इंडस्ट्री पर गहरा प्रभाव डाल रही हैं. वह नई पीढ़ी के स्टोरीटेलर्स और क्रिएटर्स के लिए रास्ते खोलते हुए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भविष्य को आकार दे रही हैं.

यह भी पढ़ें : 'द केरला स्टोरी 2' की सफलता पर जानें क्या बोले डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह?