'रामायणम्' ने सिनेमाकॉन 2026 के ग्लोबल मंच पर बिखेरा अपनी भव्यता का जादू

Ramayana Latest: ​सिनेमाकॉन 2026 में रामायणम् के कॉस्ट्यूम्स का शोकेस वाकई में अलग ही लेवल का था. जब तस्वीरें ऑनलाइन आईं, तो रणबीर कपूर 'राम' के लुक में नीली धोती और मैरून-गोल्डन शॉल पहने नजर आए, साथ में सोने का मुकुट और ज्वेलरी भी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Ramayana Latest: रामायणम् (Ramayana) को अभी से 2026 का सबसे बड़ा सिनेमाई धमाका माना जा रहा है और पूरी दुनिया में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा का प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर तैयार कर रहे हैं. यह फिल्म दो हिस्सों में आने वाली एक ग्रैंड ग्लोबल मूवी होगी, जो हमारे सबसे पवित्र महाकाव्यों में से एक पर आधारित है. हाल ही में 'राम' की जो झलक दिखाई गई, उसके VFX, साउंड डिजाइन और कास्टिंग ने सबको हैरान कर दिया. हालांकि वो तो बस एक छोटी सी झलक थी, लेकिन असली धमाका सिनेमाकॉन 2026 में हुआ, जहां राम, सीता और रावण के कॉस्ट्यूम्स दुनिया के सामने रखे गए. यह पहली बार है जब किसी भारतीय पौराणिक कहानी को इतने बड़े ग्लोबल लेवल पर प्रजेंट किया गया है.

तस्वीरें ऑनलाइन 

​सिनेमाकॉन 2026 में रामायणम् के कॉस्ट्यूम्स का शोकेस वाकई में अलग ही लेवल का था. जब तस्वीरें ऑनलाइन आईं, तो रणबीर कपूर 'राम' के लुक में नीली धोती और मैरून-गोल्डन शॉल पहने नजर आए, साथ में सोने का मुकुट और ज्वेलरी भी थी. वहीं साई पल्लवी 'सीता' के रूप में लाल साड़ी और नेकलेस पहने बहुत ही शालीन और सादगी भरे लुक में दिखीं. यश के 'रावण' का कॉस्ट्यूम एक पुतले पर दिखाया गया, जिसे देख फैंस दंग रह गए. उनका काला और गोल्डन काम वाला लिबास किसी युद्ध के कवच जैसा लग रहा था, जिसमें भारी मुकुट, शोल्डर पैड्स और बाजूबंद शामिल थे. ​यह सच में ग्लोबल स्टेज पर रामायणम् का एक शानदार प्रदर्शन है. जिस तरह से यह फिल्म भारतीय सिनेमा को दुनिया भर में ले जा रही है, वह एक नया रिकॉर्ड बना रही है. इससे पता चलता है कि हमारी संस्कृति से जुड़ी कहानियां पूरी दुनिया के दर्शकों का दिल जीत सकती हैं.

Advertisement

भारत का नाम रोशन 

नमित मल्होत्रा और उनकी टीम एक बहुत बड़े विजन के साथ ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं. ​नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म दुनिया भर के IMAX थिएटर्स में रिलीज होगी. रामायणम् का पार्ट 1 दिवाली 2026 में और पार्ट 2 दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा.

ये भी पढ़ें: ‘सुल्तान' के लिए सलमान खान ने किया परफेक्ट बैकफ्लिप, सामने आई उनकी डेडिकेशन