अमिताभ से लेकर माधुरी तक... राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने अयोध्या पहुंचे सेलिब्रिटी

अभिनेता माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

550 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अयोध्या में आज रामलला पधारने (Ram Mandir Inauguration) वाले हैं. पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल है. हर कोई राममय हो चुका है. प्रभु श्रीराम की भक्ति में देश-विदेश के लोग रमे हैं. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्मी जगत के सितारे शिरकत करने के लिए अयोध्या नगरी (Ayodhya) पहुंच चुके हैं.

अभिनेता माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंच गए हैं.

Advertisement

Topics mentioned in this article