बर्थडे पर राम चरण का ‘पेड्डी पहलवान’ लुक हुआ रिलीज

Peddi Latest: पेड्डी 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसमें स्टार राम चरण (Ram Charan) लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Peddi Latest: हर नए कंटेंट के साथ पेड्डी (Peddi)  2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में अपनी जगह और मजबूत कर रही है. अनाउंसमेंट वीडियो में जहां हमने राम चरण को एक गांव के क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में देखा, वहीं ‘चिकिरी' गाने में उस सफर को आगे बढ़ाया गया और अब वह कुश्ती की ओर ट्रांजिशन कर रहे हैं. इसे इंडस्ट्री के अब तक के सबसे बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन्स में से एक कहना बिल्कुल सही होगा.

राम चरण लीड रोल में 

पेड्डी 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसमें स्टार राम चरण (Ram Charan) लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं. अनाउंसमेंट के बाद से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस और इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा बनी हुई है. अब मेकर्स ने शानदार कंटेंट ‘पेड्डी पहलवान' रिलीज किया है, जिसमें राम चरण का क्रिकेट से कुश्ती की ओर ट्रांजिशन दिखाया गया है और यह इंडस्ट्री के बेहतरीन ट्रांजिशन्स में से एक नजर आता है. टीम पेड्डी लगातार एक के बाद एक बेहतरीन कंटेंट पेश करने में बिल्कुल भी नहीं रुक रही है. अब तक हमने राम चरण को क्रिकेट अवतार में देखा था, लेकिन अब वह कुश्ती में नजर आ रहे हैं और जिस तरह से उन्होंने यह बदलाव किया है, वह वाकई शानदार है. कुश्ती हमेशा से एक गहराई से जुड़ा हुआ खेल रहा है और पेड्डी पहलवान में टीम ने इसे जिस तरह से दिखाया है. उसकी ऑथेंटिसिटी को बरकरार रखते हुए, वह काबिले-तारीफ है. दशकों से हमारे सांस्कृतिक इतिहास में कुश्ती का खास महत्व रहा है और पेड्डी इसे बेहद असली अंदाज में पेश कर रही है.

Advertisement

सबसे अलग और खास

पेड्डी पहलवान अब तक देखी गई सबसे अलग और खास यूनिट में से एक साबित हो रही है. राम चरण की टोंड फिजीक देखना वाकई हैरान कर देने वाला है और उन्होंने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है. वह कुश्ती करते नजर आ रहे हैं और साफ दिखता है कि उन्होंने पहलवान के रोल में खुद को बेहद शानदार तरीके से ढाल लिया है. इसके साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक पूरे जोश को और भी बढ़ा देता है.

यह भी पढ़ें : पिंक सूट और मजेदार तस्वीरों में दुलकर सलमान ने जीता दिल

Topics mentioned in this article