प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा 'रामायणम्' को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया पर साझा किया भावुक संदेश

Film Ramayana: उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मिला दर्शकों का प्यार और समर्थन उनके लिए बेहद खास है. राम के इस रूप को जिस तरह से लोगों ने सराहा है, उससे उन्हें गर्व और खुशी दोनों महसूस हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news


Film Ramayana: हनुमान जन्मोत्सव के खास मौके पर फिल्म रामायणम् (Ramayana) से भगवान राम की पहली झलक सामने आई, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया. इस शानदार प्रतिक्रिया से उत्साहित प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने फैंस का दिल से धन्यवाद करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया।

लोगों ने सराहा

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मिला दर्शकों का प्यार और समर्थन उनके लिए बेहद खास है. राम के इस रूप को जिस तरह से लोगों ने सराहा है, उससे उन्हें गर्व और खुशी दोनों महसूस हो रही है. उनके अनुसार, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी कहानी है, जिसे पूरी जिम्मेदारी और सम्मान के साथ प्रस्तुत करना जरूरी है. नमित मल्होत्रा ने यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट पर हजारों लोग दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और दर्शकों का उत्साह पूरी टीम को और बेहतर करने की प्रेरणा देता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि टीम हर फीडबैक को ध्यान से सुन रही है और हर पहलू पर पूरी मेहनत कर रही है, ताकि इस महागाथा को भव्य रूप में प्रस्तुत किया जा सके. उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि रामायणम् हम सभी की कहानी है और हर भारतीय को इस पर गर्व महसूस हो, यही उनकी सबसे बड़ी कोशिश है. साथ ही उन्होंने यह संकेत भी दिया कि अभी जो दिखाया गया है, वह सिर्फ शुरुआत है और आगे दर्शकों को और भी भव्य अनुभव देखने को मिलेगा.

Advertisement

फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी

यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी. पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा दिवाली 2027 में, जिसे दुनिया भर में IMAX पर रिलीज करने की योजना है. फिल्म के रिलीज होने का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : एक दिन' का नया गाना 'कोनिचिवा' हुआ आउट, एक्टर्स के साथ करें जापान की सैर