प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया भारत का मान, 'ऑस्कर 2026' की प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुईं

Priyanka Chopra Latest: एक्ट्रेस पोस्ट शेयर करने के बाद उनके दोस्तों और साथी कलाकारों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया और उन पर प्यार और शुभकामनाएं की बौछार भी कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Priyanka Chopra Latest: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी गजब का काम कर रही हैं. उनको खुद को हॉलीवुड में स्थापित करने के लिए लगभग 10 साल स्ट्रगल करना पड़ा. इसके बाद वह हॉलीवुड में लीड किरदार में नजर आई थीं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा 98वें अकादमी अवार्ड्स में पुरस्कार प्रदान करने वाली प्रस्तुतकर्ता की लिस्ट में शामिल हो गई हैं. इस बात की पुष्टि एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है. प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था. इसमें उनके नाम के साथ प्रस्तुतकर्ता के भी नाम शामिल हैं. एक्ट्रेस ने लिखा कि 2026 अकादमी अवार्ड्स.

पोस्ट किया शेयर

एक्ट्रेस पोस्ट शेयर करने के बाद उनके दोस्तों और साथी कलाकारों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया और उन पर प्यार और शुभकामनाएं की बौछार भी कर रहे हैं. कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए हैं. स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि बधाई हो, आप सच में हीरो हो. अकादमी अवार्ड्स में जगत में तकनीकी के लिए दिए जाने वाले दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है. इस अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट और साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाता है.

Advertisement

इस फिल्म से किया था डेब्यू

अगर प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो उन्होंने अनिल शर्मा की फिल्म द हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा था. लेकिन उनको सही पहचान फिल्म अंदाज से मिली थी. इस फिल्म में भी वह सपोर्टिंग एक्ट्रेस के किरदार में नजर आई थीं. लेकिन इस फिल्म ने उनके बॉलीवुड करियर को चमका दिया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. आज के समय प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं.

यह भी पढ़ें : Exclusive Interview: एक्टर कुमुद मिश्रा ने मनाई 'भोपाल' में होली, सुनाए बचपन के अनसुने किस्से