'प्राइम वीडियो' ने अब तक की सबसे बड़ी भारतीय ओरिजिनल्स स्लेट पेश की, सीरीज और फिल्में शामिल

Prive Video Projects : इस स्लेट में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में कई जबरदस्त ओरिजिनल सीरीज और फिल्में शामिल हैं. इनमें स्क्रिप्टेड और अनस्क्रिप्टेड दोनों तरह की कहानियों के अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Prive Video Projects : भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो (Prive Video) ने आज अपने ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स' कार्यक्रम में अब तक की सबसे बड़ी नई ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों की घोषणा की. इसमें लगभग 55 नई सीरीज और फिल्में शामिल हैं. इसमें भारतीय ओरिजिनल कंटेंट की बड़ी सूची के साथ-साथ एमजीएम स्टूडियोज इंडिया की थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों और कई बड़ी लाइसेंस्ड फिल्मों की भी घोषणा की गई. यह आने वाला बहु-भाषा कंटेंट दर्शकों को हर जगह स्ट्रीमिंग से लेकर सिनेमा तक मनोरंजन देगा.

सीरीज और फिल्में शामिल

इस स्लेट में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में कई जबरदस्त ओरिजिनल सीरीज और फिल्में शामिल हैं. इनमें स्क्रिप्टेड और अनस्क्रिप्टेड दोनों तरह की कहानियों के अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे. इसमें कई नए टाइटल्स शामिल हैं, जैसे निक्खिल आडवाणी की महान रचना द रिवोल्यूशनरीज, जिसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पिरजादा नजर आएंगे, मटका किंग जिसमें विजय वर्मा हैं, राख जिसमें अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर हैं, लुक्खे, जिसमें रैपर किंग पहली बार एक्टिंग करते दिखेंगे. वंश – द कलयुग वॉरियर्स, जो भारत की पहली हिंदी सुपरहीरो सीरीज है. खास तौर पर स्ट्रीमिंग के लिए बनाई गई है. इन नई रिलीज के साथ-साथ, इस लाइनअप में भारत की कुछ सबसे लोकप्रिय सीरीज के नए सीजन भी वापस आ रहे हैं. इनमें 'फर्जी 2', 'पंचायत' सीजन 5', 'कॉल मी बे सीजन 2', 'दुपहिया सीजन 2', 'दहाड़ सीजन 2' और ' द ट्रेटर्स सीजन 2' जैसी कई सीरीज शामिल हैं.

Advertisement

नई ऊंचाइयों पर ले जाता

अपने अब तक के सबसे बड़े क्षेत्रीय कंटेंट विस्तार के साथ, यह लाइनअप क्षेत्रीय कहानी कहने को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है. इसमें कई बड़े लॉन्च शामिल हैं, जैसे लोकप्रिय हिंदी अनस्क्रिप्टेड सीरीज, द ट्रेटर्स का तेलुगू संस्करण, जिसमें तेजा सज्जा होस्ट के रूप में नजर आएंगे. गुव्वला चेरुवु घाट, जो कि किरण अब्बावरम और थिरुवीर अभिनीत एक तेलुगू ड्रामा है. इसके अलावा तमिल ड्रामा एग्जाम, पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्मित वधांधी का सीजन 2, और इंस्पेक्टर ऋषि का सीजन 2 भी इस सूची में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : 'चांद देख लेना' गाना हुआ रिलीज, सलमान खान और चित्रांगदा सिंह में दिखा प्यार