OTT Platform: ओरमैक्स मीडिया और फिल्म कंपैनियन स्टूडियो की अगुवाई में, प्राइम वीडियो के सपोर्ट से तैयार यह रिपोर्ट 2024 में इंडियन एंटरटेनमेंट में महिलाओं की भागीदारी के उतार-चढ़ाव पर रोशनी डालती है. जहां एक तरफ कंपनियों के बोर्डरूम्स में सुधार दिख रहा है और लीडरशिप रोल में औरतों की गिनती बढ़ी है, वहीं कैमरे के पीछे डिपार्टमेंट हेड के तौर पर औरतों की संख्या में आई गिरावट सोचने वाली बात है. बदलाव के मामले में स्ट्रीमिंग (OTT) अब भी सबसे आगे है और यहां ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन, दोनों जगह औरतों को बराबरी के ज्यादा मौके मिल रहे हैं. ऑन-स्क्रीन रिप्रजेंटेशन के मामले में हिंदी कंटेंट बाकी भाषाओं से बेहतर रहा है, लेकिन तेलुगू कंटेंट ने भी इस बार काफी अच्छी बढ़त बनाई है.
बदलाव लाने वाले
एक अच्छे सरप्राइज की बात ये है कि इस बार मर्द बदलाव लाने वाले असली हीरो बनकर सामने आए हैं, क्योंकि मर्दों की बनाई हुई बहुत सारी फिल्मों और सीरीज ने 'ओ वुमनिया! टूलकिट' के उन कड़े पैमानों को पार कर लिया है जो महिलाओं की सही पहचान दिखाते हैं. रिपोर्ट के नतीजों को गहराई से समझने के लिए, अनुपमा चोपड़ा ने स्तुति रामचंद्र, भूमि पेडनेकर, गुनीत मोंगा कपूर, राहुल रविंद्रन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, शाज़िया इकबाल और सुरेश त्रिवेणी के साथ एक दमदार राउंडटेबल चर्चा की, जिसमें इंडस्ट्री में प्रतिनिधित्व और समानता से जुड़े सबसे जरूरी सवालों पर बात की गई.
लेटेस्ट एडिशन रिलीज किया
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज ओ वुमनिया, रिपोर्ट का लेटेस्ट एडिशन रिलीज किया है. यह इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिलाओं की हिस्सेदारी पर की गई अब तक की सबसे सटीक स्टडी है. मीडिया कंसल्टिंग फर्म ओरमैक्स मीडिया द्वारा रिसर्च की गई और फिल्म कंपेनियन स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस की गई इस ओ वुमनिया. 2025 स्टडी को प्राइम वीडियो ने आगे बढ़ाया है. यह रिपोर्ट एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में प्रोडक्शन, कॉर्पोरेट लीडरशिप और मार्केटिंग जैसे अहम हिस्सों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व और इंडस्ट्री के ट्रेंड्स की जांच करती है. इस साल की रिपोर्ट में 2024 में रिलीज हुई नौ भारतीय भाषाओं (हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, बंगाली और गुजराती) की 122 फिल्मों और सीरीज का विश्लेषण किया गया है, जो स्ट्रीमिंग और सिनेमाघरों दोनों में रिलीज हुई थीं.
यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस मेधा शंकर पहुंचीं महाकाल के दर, भस्म आरती में लिया बाबा का आशीर्वाद