प्राइम वीडियो ने 'द फैमिली मैन 3' के प्रीमियर डेट को लेकर दिया संकेत

The Family Man 3: ऐसे में यह उत्साह अब एक तरह का जोश बन चुका है, जो न सिर्फ प्राइम वीडियो बल्कि राज-डीके, मनोज बाजपेयी, शारीब हाशमी और बाकी कलाकारों के सोशल मीडिया पर भी गूंज रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
the family men 3

The Family Man 3: पिछले चार सालों से प्राइम वीडियो की द फैमिली मैन (The Family Man) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने अपडेट पाने के लिए लगातार रिक्वेस्ट की, मेल किए, और लगभग हर सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करके तीसरे सीजन की अपडेट्स मांगते रहे हैं. फैंस की बढ़ती मांग अब सिर्फ भारत तक नहीं, बल्कि दुनिया भर में द फैमिली मैन 3 (The Family Man 3) को लेकर उत्साह है.

फैंस की सारी मांगें अब पूरी

ऐसे में यह उत्साह अब एक तरह का जोश बन चुका है, जो न सिर्फ प्राइम वीडियो बल्कि राज-डीके, मनोज बाजपेयी, शारीब हाशमी और बाकी कलाकारों के सोशल मीडिया पर भी गूंज रहा है. आखिरकार लग रहा है कि फैंस की सारी मांगें अब पूरी होंगी, क्योंकि प्राइम वीडियो ने एक कोई दिया है और कल द फैमिली मैन के नए सीजन की डेट और जानकारी बताएगा. राज और डीके की जोड़ी ने अपने बैनर D2R फिल्म्स के तहत बनाई इस मशहूर सीरीज द फैमिली मैन एक जासूसी और एक्शन से भरी कहानी है.  इसमें मनोज बाजपेयी मुख्य किरदार श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आते हैं. उनके साथ जयदीप अहलावत, निमरत कौर, शारिब हाशमी, प्रियामणी, अशलेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग जैसे कलाकार भी शामिल हैं.

Advertisement

240 से ज्यादा देशों में

इस सीरीज को राज, डीके और सुमन कुमार ने लिखा है, डायलॉग सुमित अरोड़ा ने दिए हैं, और निर्देशन राज-डीके ने किया है, जिनके साथ इस सीजन में सुमन कुमार और तुषार सेठ भी डायरेक्टर के रूप में साथ आए हैं. द फैमिली मैन सीजन 3 बहुत जल्द सिर्फ प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रहा है. इसे भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और इलाकों में देखा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: वध 2: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 6 फरवरी को होगी रिलीज