'VVAN' में फोकलोर डांस सीक्वेंस की तैयारी? साथ नजर आ सकती है सिद्धार्थ - तमन्ना की जोड़ी

VVAN Latest:जहां फिल्म की झलक ने पहले ही दर्शकों को बांध लिया है, वहीं 'वन' को लेकर चर्चा लगातार तेज होती जा रही है. फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, लीड एक्टर्स जल्द ही शहर में एक विज़ुअली रिच फोकलोर डांस सीक्वेंस की शूटिंग कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

VVAN Latest: वन (VVAN) ने अपने घोषणा के दिन से ही सभी की उत्सुकता बढ़ा दी है. बालाजी टेलीफिल्म्स और द वायरल फीवर जैसे दो मजबूत क्रिएटिव पावरहाउस की यह मेगा कोलैबोरेशन फिल्म को खास बनाती है. फोकलोर और सांस्कृतिक कथाओं की दुनिया में उतरने जा रही यह फिल्म अपने जॉनर के चलते भी लगातार चर्चा और एक्साइटमेंट बढ़ा रही है.

दमदार कहानी

जहां फिल्म की झलक ने पहले ही दर्शकों को बांध लिया है, वहीं 'वन' को लेकर चर्चा लगातार तेज होती जा रही है. फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, लीड एक्टर्स जल्द ही शहर में एक विज़ुअली रिच फोकलोर डांस सीक्वेंस की शूटिंग कर सकते हैं. चूंकि फिल्म फोकलोर जॉनर में गहराई से उतरती है, ऐसे में लीड जोड़ी का एक खास डेडिकेटेड सीक्वेंस में साथ आना फिल्म की थीम को खूबसूरती से और मजबूत कर सकता है. इसके अलावा 'वन' आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक के तौर पर इसलिए भी खास है, क्योंकि यह अरुणाभ कुमार की TVF और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स जैसे दो कंटेंट पावरहाउस की ऐतिहासिक साझेदारी को दर्शाता है. इस कोलैबोरेशन से दमदार कहानी और हाई प्रोडक्शन वैल्यू की उम्मीद की जा रही है. खास बात यह भी है कि इसके साथ TVF फीचर फिल्मों की दुनिया में कदम रख रही है. फोकलोर जॉनर पर फोकस के साथ वन भारतीय सिनेमा में एक दुर्लभ और दिलचस्प पेशकश बनकर उभर रही है, जो उस दुनिया को लेकर उत्सुकता और बढ़ा देती है, जिसे फिल्म सामने लाने वाली है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया

बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिवीजन है, TVF के साथ मिलकर और 11.11 प्रोडक्शन के तहत पेश कर रहा है. फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है और निर्देशन दीपक मिश्रा व अरुणाभ कुमार ने किया है. डीओपी और विज़ुअल डायरेक्टर मनु आनंद हैं, जबकि फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है. वन  साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें : 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के दो साल, कृति सेनन ने बताया क्यों सिफ्रा का किरदार है बेहद खास

Advertisement