पलक तिवारी का OTT डेब्यू हुआ अनाउंस, ‘लुक्खे’ में किंग के साथ आएंगी नजर

Palak Tiwari Latest: पलक ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान से की थी. हालांकि इससे पहले ही वह हार्डी संधू के सुपरहिट गाने बिजली बिजली से लोगों के बीच अपनी खास पहचान बना चुकी थीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Palak Tiwari Latest: पलक तिवारी (Palak Tiwari) अब डिजिटल दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह अपने ओटीटी (OTT)डेब्यू के साथ अपकमिंग सीरीज लुक्खे (Lukkhe) में नजर आएंगी. जहां वह पॉपुलर आर्टिस्ट किंग के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. इस नई और फ्रेश जोड़ी ने अनाउंसमेंट के साथ ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है.

पहचान बना चुकी

पलक ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान से की थी. हालांकि इससे पहले ही वह हार्डी संधू के सुपरहिट गाने बिजली बिजली से लोगों के बीच अपनी खास पहचान बना चुकी थीं. इस गाने ने उन्हें रातों-रात पॉपुलर बना दिया और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और कॉन्फिडेंस को खूब सराहा गया. पलक की खास बात उनकी नेचुरल चार्म, स्टाइल और ऑन-स्क्रीन ग्रेस है. वह अपनी फैशन सेंस और ट्रेंडिंग लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं, जिससे वह युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है, जहां उनके हर पोस्ट को खूब प्यार मिलता है. धीरे-धीरे वह खुद को एक वर्सेटाइल और प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस के रूप में स्थापित कर रही हैं.

Advertisement

प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट 

'लुक्खे' के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट ने ही अच्छा-खासा बज बना दिया है. खासकर किंग और पालक की जोड़ी को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. यह प्रोजेक्ट पालक के करियर में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि वह अब नए फॉर्मेट्स में खुद को एक्सप्लोर कर रही हैं और अपने काम के दायरे को बढ़ा रही हैं. आने वाले समय में इस सीरीज का फर्स्ट लुक और बाकी डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है. फिलहाल, फैंस इस नए अवतार में पालक को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : 'चैत्र नवरात्रि' में पहली बार होगा गरबा का आयोजन, बॉलीवुड सिंगर्स देंगे प्रस्तुति