'मातृभूमि - मे वॉर रेस्ट इन पीस' का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ हुआ रिलीज

Salman Khan Films: सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि मेरा जी नहीं भरा एक प्यारा सा रोमांटिक गाना है जो फिल्म की कहानी में भावनाओं का एक नया मोड़ लेकर आता है. इसके विजुअल्स आंखों को सुकून देने वाले हैं और बैकग्राउंड्स काफी शानदार हैं, जो लीड जोड़ी की केमिस्ट्री को और भी निखारते हैं और फिल्म की दुनिया में एक इमोशनल गहराई जोड़ते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Salman Khan Films: सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक ने अपनी फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस (MaatruBhumi: May War Rest in Peace) का नया गाना 'मेरा जी नहीं भरा' रिलीज कर दिया है. यह सुकून देने वाला रोमांटिक ट्रैक रिलीज होते ही लोगों के दिलों को छू रहा है. जैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया यह गाना युद्ध की अफरा-तफरी के बीच पनपते खूबसूरत प्यार को बखूबी दिखाता है.

रोमांटिक गाना

सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि मेरा जी नहीं भरा एक प्यारा सा रोमांटिक गाना है जो फिल्म की कहानी में भावनाओं का एक नया मोड़ लेकर आता है. इसके विजुअल्स आंखों को सुकून देने वाले हैं और बैकग्राउंड्स काफी शानदार हैं, जो लीड जोड़ी की केमिस्ट्री को और भी निखारते हैं और फिल्म की दुनिया में एक इमोशनल गहराई जोड़ते हैं. इंडियन सिनेमा के सबसे यादगार रोमांटिक गानों को अपनी आवाज देने वाली श्रेया घोषाल और अपनी रूहानी आवाज के लिए मशहूर विशाल मिश्रा, अब सलमान खान की फिल्म के इस दिल छू लेने वाले गाने के लिए साथ आए हैं. इस ट्रैक को शमीर टंडन और कुमार गौरव सिंह ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल विश्वदीप जीस्त ने लिखे हैं. शबीना खान की कोरियोग्राफी इस गाने में एक अलग ही खूबसूरती और ग्रेस जोड़ती है.

Advertisement

रोमांस का तड़का

'फर्रे' और 'क्लास' व 'स्ट्रेंज सिटी' जैसी OTT सीरीज के लिए पहचाने जाने वाले जैन इस रोल के साथ अपनी वर्सेटिलिटी (बहुमुखी प्रतिभा) दिखा रहे हैं. वहीं, अभिश्री सेन इस फिल्म के साथ एक प्रॉमिसिंग डेब्यू कर रही हैं. यह गाना न केवल 'मातृभूमि' में रोमांस का तड़का लगाता है, बल्कि मुश्किल हालातों में प्यार और इंसानियत ढूंढने की इसकी थीम को भी पूरा करता है. सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस', बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें : ‘फाइटर' फेम ऋषभ साहनी 'नागबंधम' में निभाएंगे डबल रोल, फैंस में बढ़ी उत्सुकता