Muzammil Ibrahim Exclusive: 'मुझे काफी बड़ी फिल्मों से रिप्लेस किया गया, बॉलीवुड में सही इंसान बहुत कम हैं'

Muzammil Ibrahim With NDTV: मुजम्मिल ने कहा कि मुझे पिछले सीरीज स्पेशल उप्स 1 में आपने एजेंट अविनाश के किरदार में देखा है. इस सीजन 2 में आपको मेरा बहुत स्ट्रॉन्गली परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Muzammil Ibrahim With NDTV

Muzammil Ibrahim With NDTV: एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम वो नाम है, जिसने एक समय हर दर्शक के दिल पर राज किया है. साल 2004 में आया आइटम सॉन्ग परदेसिया से मुजम्मिल हर किसी की जुबान पर आ गए. इसके बाद उनको राइजिंग स्टार कहा जाने लगा था. जिसके बाद उन्होंने पूजा भट्ट की फिल्म धोखा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हाल ही में मुजम्मिल, नीरज पांडे की सीरीज स्पेशल उप्स 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. मुजम्मिल ने NDTV से बात की और अपने एक्सपीरियंस शेयर किए.

'स्पेशल उप्स 2' में ये होगा खास 

मुजम्मिल ने कहा कि मुझे पिछले सीरीज स्पेशल उप्स 1 में आपने एजेंट अविनाश के किरदार में देखा है. इस सीजन 2 में आपको मेरा बहुत स्ट्रॉन्गली परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा. मेरे किरदार का एक मिशन है. यह सीरीज बहुत बड़े लेवल पर शूट हुई है. इसको मैं बहुत ही एक्सपेंसिव सीरीज कह सकता हूं. नीरज पांडे जी ने इसको डायरेक्ट किया है. मैं बहुत खुश हूं कि यह सीरीज जल्द दर्शकों के बीच में आ रही है.

Advertisement

अपने संघर्ष के बारे में ये कहा

मुजम्मिल ने कहा कि मैंने बॉलीवुड में फिल्म धोखा से डेब्यू किया था. जिसके बाद मेरी एक और बड़ी फिल्म हॉर्न ओके प्लीज आई थी. जो किसी कारण से रिलीज नहीं हो पाई. इस बीच मैं कुछ फिल्में भी नहीं कर पाया था. क्योंकि मैं इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा था. जब मैंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, उस वक्त में सिर्फ 20 साल का था और इतनी छोटी उम्र में आपके पास कोई गाइड करने के लिए नहीं होता. मेरे साथ काफी स्टार किड्स लॉन्च हुए थे, जैसे रणबीर कपूर, टाइगर श्रॉफ, इमरान खान, उस वक्त मुझे बॉलीवुड में बिल्कुल जगह ही नहीं मिल पाई. इन स्टार किड्स के साथ कॉम्पेटीशन करना बहुत मुश्किल होता है.

क्या मुजम्मिल के साथ हुआ है भेदभाव ?

मुजम्मिल ने आगे कहा कि मेरे साथ ऐसा भी हुआ है कि मैं किसी भी फिल्म में सपोर्टिंग कैरेक्टर करने वाला हूं. उनको जैसे ही पता चला कि फिल्म में मुझे कास्ट किया गया है. फिर उन्होंने मुझे फिल्म से रिप्लेस ही कर दिया. एक समय था जब मैंने टी-सीरीज के साथ 10 फिल्में साइन की थीं. मैंने इंडस्ट्री में ऐसे बहुत कम लोग देखे, जो सही हों. मेरा इंडस्ट्री में इतना अच्छा एक्सपीरियंस नहीं रहा. मैंने अपने बॉलीवुड करियर में काफी मेंटल हैरेसमेंट फेस किया है.

कास्टिंग काउच के बारे में ये कहा

मुजम्मिल ने कास्टिंग काउच के बारे में कहा कि आपको इस तरीके के लोग हर एक फील्ड में मिल जाएंगे. मैंने भी कास्टिंग काउच फेस की है. मैंने ऐसे लोगों के साथ काम नहीं किया और यह आपकी मर्जी भी होती है. कोई आपको फोर्स नहीं कर सकता. मेरे काफी दोस्त हैं, जिनके साथ ऐसा हो चुका है.

दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशन में रहे 

मुजम्मिल ने कहा था कि मैं और दीपिका पादुकोण साथ ही मुंबई में आए थे. हमारा करियर साथ ही शुरू हुआ था. मैंने उस वक्त परदेसिया म्यूजिक एल्बम किया था. मैं काफी फेमस हो गया था. जिसके बाद मैंने लकी अली के साथ भी काम किया. अब दीपिका पादुकोण शादीशुदा है. वह मेरा जीवन का एक हिस्सा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Sreeleela Birthday: 5 कारण क्यों श्रीलीला हैं इंडस्ट्री की अगली बड़ी स्टार