मौनी रॉय ने रणवीर सिंह को कहा 'सुपरह्यूमन', जानें क्यों

Mouni Roy Latest: उनकी बातों से साफ है कि रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने पूरे देश के दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है. फिल्म में उनके हमजा और जसकीरत के किरदार को जबरदस्त सराहना मिल रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Mouni Roy Latest: मौनी रॉय (Mouni Roy)भी उन सितारों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के शानदार अभिनय की तारीफ की है. विराट कोहली, एस. एस. राजामौली, करण जौहर और रजनीकांत जैसे बड़े नामों के बाद, मौनी ने इंस्टाग्राम पर उन्हें सुपरह्यूमन बताया.

मौनी रॉय ने लिखा 

इंस्टाग्राम स्टोरी में मौनी रॉय ने लिखा कि तुमने धुरंधर में जो किया है, वो सिर्फ एक्टिंग नहीं… वो पूरी तरह खुद को उस किरदार में समर्पित कर देना है.
तुम्हारे अंदर एक अलग ही आग है. रॉ, अनप्रेडिक्टेबल और इलेक्ट्रिक. लेकिन सबसे खास था तुम्हारा कंट्रोल, तुम्हारी खामोशियां, वो पल जब तुमने किरदार को बिना दिखावे के खुद जीने दिया और ये बहुत कम देखने को मिलता है. तुमने रोल निभाया नहीं… तुम वही बन गए, एक ऐसी गहराई के साथ जो ताकतवर भी है और बेहद सच्ची भी. यह तुम्हारा सबसे तेज, सबसे सच्चा और सबसे परिपक्व रूप है, बिल्कुल परफेक्ट. इसलिए मैं तुम्हें प्यार से ‘मैजिक मैनिक मैन' और ‘सुपरह्यूमन' कहती हूं.

Advertisement

गहराई से प्रभावित किया

उनकी बातों से साफ है कि रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने पूरे देश के दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है. फिल्म में उनके हमजा और जसकीरत के किरदार को जबरदस्त सराहना मिल रही है. जिसमें उन्होंने दमदार अभिनय और इमोशनल गहराई का शानदार मेल दिखाया है. सिर्फ तारीफ ही नहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. इस दमदार परफॉर्मेंस के साथ रणवीर सिंह ने न सिर्फ एक बड़ी ब्लॉकबस्टर दी, बल्कि बॉलीवुड में 1000 करोड़ रुपये इंडिया नेट क्लब की नई शुरुआत भी की है. अपने शानदार अभिनय और जबरदस्त कमाई के साथ, रणवीर सिंह आज बॉक्स ऑफिस के बेजोड़ बादशाह बनकर उभरे हैं. जहां कला और कमर्शियल सफलता दोनों का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें : 'भूत बंगला' BTS आउट, अक्षय कुमार का असली एक्शन देख फैंस रह गए दंग

Topics mentioned in this article