मिहिर आहूजा ने सुविंदर विक्की के बारे में कहा- 'असल जिंदगी में बहुत..'

Mihir Ahuja News: एक्टर ने कहा कि सर शो में जैसे दिखते हैं, असल जिंदगी में वैसे नहीं हैं. वह बहुत हंसमुख और मजाकिया इंसान हैं. उनकी गर्मजोशी की वजह से हम पूरी रात जागते थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Mihir Ahuja News: एक्टर मिहिर आहूजा (Mihir Ahuja) हाल ही में रिलीज सीरीज शब्द में नजर आए हैं. सीरीज में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. शो में उन्होंने घुप्पी सिंह का किरदार निभाया है. हाल ही में उन्होंने बातचीत में अपने को स्टर सुविंदर विक्की की तारीफ की है और बताया है कि वह अपने किरदार से काफी अलग हैं.

एक्टर ने ये कहा

एक्टर ने कहा कि सर शो में जैसे दिखते हैं, असल जिंदगी में वैसे नहीं हैं. वह बहुत हंसमुख और मजाकिया इंसान हैं. उनकी गर्मजोशी की वजह से हम पूरी रात जागते थे. मेरा मानना है कि अगर सेट पर अच्छा माहौल और ऊर्जा हो तो काम के लंबे घंटे या मुश्किल हालात भी आसान लगने लगते हैं. जब आपके साथ काम करने वाले लोग अच्छे और अपने काम के प्रति मेहनती हो तो हर चुनौती आसान हो जाती है. शूटिंग के दौरान आए इमोशनल सीन के बारे में बताया गया है. एक्टर ने बताया कि ऐसे समय में खुद को शांत और स्टार रखना बहुत ही चुनौती पूर्ण होता है.

बाहर के इलाकों में शूटिंग

उन्होंने आगे कहा कि जब आप बाहर के इलाकों में शूटिंग करते हैं तो कई तरह की परेशानी आती है. कई बार आम सुविधा मिलना मुश्किल होता है. जिससे कभी-कभी मानसिक रूप से थकान हो जाती है. ऐसे समय में म्यूजिक ने मेरी बहुत मदद की है. सेट पर वायरल फैलने के कारण सभी लोग बीमार पड़ गए थे. लेकिन इसके बावजूद साइट पर माहौल बहुत पॉजिटिव था. यह सीरीज संगीतों, विरासत और युवा पीढ़ी के बीच के संघर्षो को शानदार तरीके से पेश करती है. बता दे, सीरीज शब्द 6 एपिसोड में बनी गई है और यह पारिवारिक कहानी है. इसमें सभी सदस्य धर्म, परंपराओं परिवार की उम्मीद से बने हैं.

यह भी पढ़ें : भूत बंगला' के पहले गाने ‘राम जी आके भला करेंगे' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह

Advertisement