'लव एंड वॉर' भारत के रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन वीकेंड पर छाने के लिए तैयार

Love & War Latest: संघर्ष और गहरे जज्बातों की पृष्ठभूमि में सेट यह फिल्म प्यार, दोस्ती, धोखा और जुनून जैसे पहलुओं को दिखाती है, जो एक दमदार और इमर्सिव सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Love & War Latest: हाल ही में दशकों की सबसे रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में से एक मानी जा रही इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, जो एक हाई-स्टेक ड्रामा पेश करेगी. भव्य स्तर पर बनी लव एंड वॉर (Love & War), संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. अपनी भव्य कहानी और इमोशनल गहराई के साथ, यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी लव सागा और इंडियन सिनेमा की सबसे शानदार रोमांटिक फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है.

दोस्ती, धोखा और जुनून

संघर्ष और गहरे जज्बातों की पृष्ठभूमि में सेट यह फिल्म प्यार, दोस्ती, धोखा और जुनून जैसे पहलुओं को दिखाती है, जो एक दमदार और इमर्सिव सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है. भंसाली की फिल्मों की वही खास पहचान, यानी ऐसी कहानी जो आपको अपनी दुनिया में डुबो दे और लाजवाब विजुअल्स यानी इस फिल्म में भी वो सब कुछ देखने को मिलेगा. उम्मीद यही है कि ये फिल्म न सिर्फ बड़े लेवल पर बनी होगी, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के दिल को भी गहराई से छू जाएगी. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म, जो अपनी बारीक कहानी और शानदार विजुअल वर्ल्ड के लिए जाने जाते हैं, स्केल और गहराई दोनों का बेहतरीन मेल पेश करने की उम्मीद है. लव एंड वॉर हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी.

Advertisement

आखिरी रिलीज

अगर संजय लीला भंसाली के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह उनकी आखिरी रिलीज सीरीज हीरा मंडी बना चुके हैं. इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा जैसी बड़ी एक्ट्रेस नजर आई थीं. अब दर्शकों की नजर संजय लीला भंसाली के इस आने वाले प्रोजेक्ट पर है. जिसका इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: करियर के टर्निंग पॉइंट पर आमिर खान ने किया दिलचस्प खुलासा, जानें