जूनियर NTR ने शेयर की वर्कआउट फोटो, 'NTRNeel' के लिए दिखाया अपना ट्रांसफॉर्मेशन

Junior NTR News: ​जैसे-जैसे फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, एनटीआर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. इस तस्वीर में वह वर्कआउट सेशन के दौरान अपनी शानदार बैक और बाइसेप्स दिखाते नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस उनके ट्रांसफॉर्मेशन के दीवाने हो गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Junior NTR News: जूनियर एनटीआर (Junior NTR) भारतीय सिनेमा के उन सबसे बड़े सितारों में से एक हैं जिन्हें न सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में जाना जाता है. अपनी दमदार परफॉर्मेंस और गजब के समर्पण के लिए मशहूर एनटीआर ने सालों से अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है. उनकी आने वाली फिल्म एनटीआरनील (NTRNeel), जो दिग्गज फिल्ममेकर प्रशांत नील के साथ उनका पहला कोलैबोरेशन है, ने अभी से काफी शोर मचा दिया है. इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी ताकते एक साथ आ रही हैं.

एनटीआर ने सोशल मीडिया पर 

​जैसे-जैसे फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, एनटीआर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. इस तस्वीर में वह वर्कआउट सेशन के दौरान अपनी शानदार बैक और बाइसेप्स दिखाते नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस उनके ट्रांसफॉर्मेशन के दीवाने हो गए हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा है, जो इशारा कर रहा है कि 'एनटीआरनील' के साथ कुछ बहुत बड़ा होने वाला है. ​तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि जितनी ज्यादा खामोशी होगी, उतना ही जोरदार धमाका होने वाला है. 'एनटीआरनील' को प्रशांत नील की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म माना जा रहा है, जो पर्दे पर एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है. 'सालार' जैसी एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद, फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि प्रशांत नील अब आगे क्या नया लेकर आएंगे. इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाता है उनका 'मैन ऑफ द मासेस' जूनियर एनटीआर के साथ हाथ मिलाना, जो इस मेल को भारतीय सिनेमा के सबसे शक्तिशाली कोलैबोरेशन्स में से एक बनाता है.

Advertisement

छोटी-बड़ी अपडेट

​अपनी घोषणा के बाद से ही इस फिल्म ने जबरदस्त चर्चा बटोरी है और फैंस हर छोटी-बड़ी अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जब दो इतने बड़े नाम एक साथ आ रहे हों, तो जाहिर है कि 'एनटीआरनील' साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है. दर्शक यह देखने के लिए बेताब हैं कि यह मेगा कोलैबोरेशन बड़े पर्दे पर क्या जादू बिखेरता है.

ये भी पढ़ें: Sunanda Sharma Exclusive: 'मैं कुछ नहीं करती, फिर भी न्यूज बन जाती है..'

Topics mentioned in this article