Ek Din Latest: आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म एक दिन (Ek Din) जिसमें साई पल्लवी (Sai Pallavi) और जुनैद खान (Junaid Khan) लीड रोल में हैं. एक बहुत ही प्यारी और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी का वादा करती है. इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके शानदार ट्रेलर और रूहानी गानों ने बड़े पर्दे पर इस ताजा प्रेम कहानी को देखने के उत्साह को और बढ़ा दिया है. इसी बीच, फिल्म का हाल ही में रिलीज़ हुआ 'कोनीचिवा' गाना हमें हेलो कहने का हुनर सिखा रहा है, जबकि कभी हमने 'लव इन टोक्यो' के 'सायोनारा सायोनारा' गाने से बाय कहना सीखा था.
खूबसूरती से इस्तेमाल किया गया
'एक दिन' का 'कोनीचिवा' गाना एक ऐसा ट्रैक है जो हमें हेलो कहने की कला सिखाने आया है. जापानी भाषा में कोनीचिवा का मतलब हेलो होता है और इस गाने में इसे बहुत ही खूबसूरती से इस्तेमाल किया गया है. 'लव इन टोक्यो' (1966) के 'सायोनारा सायोनारा' को आए पांच दशक से ज्यादा का समय हो गया है, जिसने हमें जापानी शब्द के जरिए बाय कहना सिखाया था. लंबे समय के बाद, एक ऐसा गाना आया है जो दूसरी भाषा में हेलो कहने की खूबसूरती को बयां करता है. जोश से भरपूर और मजेदार, 'कोनीचिवा' गाने को जापान की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है, जो फिल्म के इमोशनल सार के साथ पूरी तरह मेल खाता है और दर्शकों से तुरंत जुड़ जाता है. यह गाना हेलो के सही मायने दिखाता है, एक ऐसी शुरुआत जो नए सफर की ओर ले जाती है.
फिर से साथ आए
'एक दिन' के जरिए आमिर खान और फिल्म निर्माता मंसूर खान एक लंबे अंतराल के बाद फिर से साथ आए हैं, जिससे हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक की वापसी हुई है. साथ मिलकर उन्होंने दर्शकों को 'कयामत से कयामत तक', 'जो जीता वही सिकंदर', 'अकेले हम अकेले तुम' और 'जाने तू... या जाने ना' जैसी यादगार फिल्में दी हैं. 'एक दिन' के साथ यह जोड़ी एक बार फिर रोमांस जॉनर में लौट रही है, जिससे फैंस के बीच काफी उत्साह है. उनके साथ आने से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है और हर कोई पर्दे पर उनका जादू फिर से देखना चाहता है.
यह भी पढ़ें : आदित्य धर ने प्रभास को बताया 'लीजेंड', एक्टर की तारीफ की