जैकी श्रॉफ बनेंगे भारत के पहले ‘ग्रैंडफादर सुपरहीरो’, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' इस दिन होगी रिलीज

Jackie Shroff Film: यह फिल्म पारंपरिक सुपरहीरो फिल्मों से अलग हटकर एक नई दिशा में जाती है, जहां ताकत और शक्ति से ज्यादा भावनाओं, अनुभव और धैर्य को सुपरपावर के रूप में दिखाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Jackie Shroff Film: भारतीय सुपरहीरो जॉनर अब एक नए और दिलचस्प मोड़ पर पहुंचने जा रहा है. हाल ही में फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन (Great Grand Superhero: Aliens Ka Aagman) का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें पहली बार एक दादा (ग्रैंडफादर) को सुपरहीरो के रूप में पेश किया जा रहा है.

नई दिशा में जाती

यह फिल्म पारंपरिक सुपरहीरो फिल्मों से अलग हटकर एक नई दिशा में जाती है, जहां ताकत और शक्ति से ज्यादा भावनाओं, अनुभव और धैर्य को सुपरपावर के रूप में दिखाया गया है. यह कहानी उस मासूमियत को फिर से जीवित करती है, जहां बचपन में हमें अपने दादा-दादी किसी सुपरहीरो से कम नहीं लगते थे. फिल्म का टोन डार्क और ग्रिटी दुनिया से हटकर एक भारतीय परिवार की गर्मजोशी और रिश्तों की गहराई में बसता है. फिल्म की कहानी भारतीय पारिवारिक मूल्यों से गहराई से जुड़ी हुई है. जहां आमतौर पर सुपरहीरो फिल्मों में युवा किरदार या हाई-टेक सैनिक होते हैं, वहीं ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' एक ऐसे दादा की कहानी है, जिनकी दिलचस्प और रहस्यमयी कहानियां उनके पोते की दुनिया को बदल देती हैं. कहानी एक छोटे बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्कूल में अपने दोस्तों के सामने एक बड़ा राज खोलता है कि उसके दादा के पास सुपरपावर हैं. लेकिन यह सिर्फ बच्चों की कल्पना नहीं, बल्कि एक बड़ा खतरा भी बन सकता है. अगर यह राज बाहर आ गया, तो एक एलियन हमला शुरू हो सकता है, जिसे फिल्म में “एलियंस का आगमन” कहा गया है. अब सवाल यह है कि क्या यह सब बच्चे की कल्पना है या वाकई उसके दादा के पास कोई असाधारण शक्ति है.

Advertisement

फिल्म के जरिए

निर्देशक मनीष सैनी, जो बच्चों पर आधारित कहानियों को संवेदनशीलता के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म के जरिए एक ताजा, दिल को छू लेने वाला सिनेमाई अनुभव देने का लक्ष्य रखते हैं, जो हर उम्र के दर्शकों को हंसी, भावनाएं और नॉस्टैल्जिया का एहसास कराएगा. इंडस्ट्री विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म भारतीय सुपरहीरो की परिभाषा को एक नया आयाम दे सकती है. ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन' समर 2026 में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: 'द नाइट मैनेजर' से 'मेड इन हेवन' तक, शोज जिन्हें इंटरनेशनल एमी में पहचान मिली