Abhishek Banerjee News: आज के दौर में अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) जिस तरह के प्रोजेक्ट्स और किरदार चुन रहे हैं, उसमें एक अलग तरह की क्रांति साफ दिखाई देती है. वह जोरदार ड्रामा के पीछे छिपने की बजाय अपनी परफॉर्मेंस को खुद बोलने देते हैं. चाहे वह कॉमिक किरदार हो, उनकी रेंज और हर बार खुद को बेहतर करने का जुनून साफ झलकता है. बनर्जी आज के हिंदी सिनेमा में कैरेक्टर एक्टर की परिभाषा को बदल रहे हैं और वह इसमें पूरी तरह सफल भी हो रहे हैं.
कास्टिंग से लेकर अभिनय तक
थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले बनर्जी ने कास्टिंग से लेकर अभिनय तक का सफर तय किया है. उनकी खासियत है सूक्ष्म अभिनय, सोच-समझकर किए गए प्रोजेक्ट्स का चयन और खुद को लगातार नए रूप में ढालने की इच्छा रखते हैं, पातळ लोक में हथौड़ा त्यागी के किरदार को ही लें. कम संवादों के बावजूद उन्होंने अपनी आंखों और बॉडी लैंग्वेज से एक गहरी छाप छोड़ी. यह साबित करता है कि असरदार अभिनय के लिए लंबे स्क्रीन टाइम की नहीं, बल्कि सटीकता की जरूरत होती है. बनर्जी की खासियत यह भी है कि वह हर जॉनर में खुद को ढाल लेते हैं. 'स्त्री' जैसी ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी में उनका किरदार जाना दर्शकों का फेवरेट बन गया. उनकी मासूमियत और टाइमिंग ने लोगों को खूब हंसाया. इतना ही नहीं, जाना का प्रभाव भैडीया और थम्मा जैसे मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में भी देखने को मिला.
गहराई वाले प्रोजेक्ट्स
अभिषेक बॅनर्जी ऑफ-बीट और गहराई वाले प्रोजेक्ट्स के जरिए भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. उनकी फिल्म स्टोलन इसका बेहतरीन उदाहरण है, जो कानून व्यवस्था के दुरुपयोग और भीड़ मानसिकता जैसे गंभीर विषयों को उजागर करती है. इस फिल्म का प्रीमियर व्हेनिस फिल्म फेस्टिवल 2023 में हुआ, साथ ही इसे बीजिंग इंटरनॅशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया और झुरिच फिल्म फेस्टिवल समेत कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहा गया. बनर्जी के लिए हर किरदार में गहराई और ईमानदारी लाना ही सबसे महत्वपूर्ण है और यही बात उनके काम में साफ दिखाई देती है.
‘स्टोलन' और ‘टोस्टर' से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब अभिषेक बनर्जी आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं, जिनमें ‘लेगसी' (आर. माधवन के साथ), लस्ट स्टोरी 2, ‘साइड हिरो' (रकुल प्रीत सिंह और नोरा फतेही के साथ), ‘सेक्शन 84' (अमिताभ बच्चन के साथ) और उनकी राइटिंग वेंचर ‘बॉलिवूड के' शामिल है, जिसे अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी' को 3 साल पूरे, सनशाइन पिक्चर्स ने खास अंदाज में मनाया जश्न