ऋतिक रोशन ने की जैकी चैन से मुलाकात, अमेरिका में मना रहे छुट्टी

Hrithik Roshan: कैप्शन में ऋतिक रोशन ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा सर, मेरी टूटी हड्डियां आपके टूटी हड्डियों को याद करती हैं. बता दें, इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ समय बिता रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
hrithik roshan

Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर और हॉलीवुड के जाने-माने स्टार जैकी चैन (Jackie Chan) से मुलाकात की. ऋतिक ने इस मुलाकात का अनुभव अपने फैंस के साथ शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं. बता दें, ऋतिक रोशन फोटोज में जैकी चैन के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड ऑडियो के तौर पर ऋतिक ने कुंग फू फाइटिंग गाना लगाया है. इस गाने को ऋतिक ने जैकी चैन को उनके मार्शल आर्ट्स करियर के लिए समर्पित किया है.

एक्टर ने ये कहा

कैप्शन में ऋतिक रोशन ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा सर, मेरी टूटी हड्डियां आपके टूटी हड्डियों को याद करती हैं. बता दें, इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ समय बिता रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं. जिसमें दोनों एक साथ मौसम का लुफ्त उठाते हुए दिख रहे हैं. फोटोज में ऋतिक और सबा एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों ने फोटोज में एक साथ कैप्शन में लिखा कि सर्दियों में सैर से बेहतर कुछ नहीं.

Advertisement

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू

अगर ऋतिक रोशन के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रोड्यूस के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं. उनका पहला प्रोजेक्ट स्टॉर्म है. जो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा जो कि मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है. बता दें, ऋतिक रोशन आखिरी बार फिल्म वॉर 2 में नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. ऋतिक के फैंस को उनके आने वाली फिल्मों का काफी बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें: 'किस किसको प्यार करूं 2' में दिखेगी ये पंजाबी एक्ट्रेस, शेयर किया एक्सपीरियंस