'चैत्र नवरात्रि' में पहली बार होगा गरबा का आयोजन, बॉलीवुड सिंगर्स देंगे प्रस्तुति

Chaitra Navratri 2026: गरबा महोत्सव के आयोजक आलोक पांडे ने बताया कि हम सबके आराध्या भगवान राम उनका भी जन्मदिन चैत्र नवरात्रि खत्म होने के बाद आता है. चैत्र नवरात्र को हिंदू नव वर्ष माना जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत हो चुकी है. माता के भक्त इन दिनों को बड़े शांति और ध्यान के साथ मना रहे हैं. आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी नवरात्रि को बहुत ही आध्यात्मिक तरीके से मनाते हैं. नवरात्रि हो और गरबा न खेला जाए ऐसा हो ही नहीं सकता. लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब चैत्र नवरात्रि में गरबा महोत्सव का आयोजन हो रहा है. बता दें,आयोजन बिट्ठन मार्केट में होगा. जिसमें बॉलीवुड के काफी सिंगर्स अपनी प्रस्तुति देंगे.

आयोजक ने ये कहा

गरबा महोत्सव के आयोजक आलोक पांडे ने बताया कि हम सबके आराध्या भगवान राम उनका भी जन्मदिन चैत्र नवरात्रि खत्म होने के बाद आता है. चैत्र नवरात्र को हिंदू नव वर्ष माना जाता है. हमारे हिंदू समाज में जो संस्कृति है, उसमें चैत्र नवरात्रि के समय ही नया साल कहा जाता है. हमारा यह उद्देश्य है कि हम चैत्र नवरात्रि को बड़े धूमधाम से मनाएं.

Advertisement

बॉलीवुड सिंगर्स देंगे प्रस्तुति

आयोजक ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में पहले दिन सायली कांबले अपनी प्रस्तुति देंगी. दूसरे दिन गुजरात के एक सिंगर भी अपने प्रस्तुति देंगे. तीसरे दिन बॉलीवुड सिंगर भूमि त्रिवेदी भी अपनी प्रस्तुति देंगी. इसके बाद हमने चौथे दिन  भगवान राम पर एक विशेष कार्यक्रम रखा है. इस प्रोग्राम में आपको एक अलग ही चीज देखने को मिलेगी. इस प्रोग्राम में आपको हमारे गेट पर ही नवग्रह दिखाई देंगे. जैसे ही आप गेट के अंदर आएंगे तो आपको 51 शक्तिपीठ के दर्शन होंगे. इसके अलावा आपको भोजपुर मंदिर और 10 राज्यों से ज्यादा का खाना भी मिलेगा. आपको भव्य राम मंदिर भी दिखाई देगा. यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसी इवेंट में 10 हजार से ज्यादा लोगों की आने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Sanoj Mishra Exclusive: 'मोनालिसा को विदेश में बेचने की तैयारी', डायरेक्टर ने किए गंभीर खुलासे