‘The Devil Wears Prada 2’ से लेकर ‘The Return of Tiger’ तक, इस वीकेंड घर बैठे देखें

Bollywood News: फैशन और पावर की दुनिया में एक बार फिर वापसी हो रही है. मेरिल स्ट्रीप, ऐन हैथवे और एमिली ब्लंट जैसे स्टार्स इस सीक्वल में फिर नजर आएंगे. कहानी महत्वाकांक्षा, बदलाव और इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखने की जद्दोजहद को दिखाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Bollywood News: आज के समय में एंटरटेनमेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है. अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर नया कंटेंट लगातार रिलीज हो रहा है, थिएटर्स में नई फिल्में आ रही हैं और ऑडियो सीरीज भी लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही हैं. ऐसे में सबसे बड़ी दिक्कत कुछ देखने की नहीं, बल्कि ये तय करने की होती है कि क्या देखें. लॉन्ग वीकेंड में यह कन्फ्यूजन और बढ़ जाता है. हर मूड के लिए यहां कुछ न कुछ है. यह लिस्ट आपकी मदद करेगी ताकि आप कम समय सोचने में और ज्यादा समय एंटरटेनमेंट का मजा लेने में बिताएं.

The Devil Wears Prada 2 – थिएटर रिलीज (1 मई, 2026)

फैशन और पावर की दुनिया में एक बार फिर वापसी हो रही है. मेरिल स्ट्रीप, ऐन हैथवे और एमिली ब्लंट जैसे स्टार्स इस सीक्वल में फिर नजर आएंगे. कहानी महत्वाकांक्षा, बदलाव और इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखने की जद्दोजहद को दिखाती है. स्टाइल, ड्रामा और दमदार पलों से भरपूर यह फिल्म इस लॉन्ग वीकेंड के लिए एक परफेक्ट चॉइस है.

Advertisement

The Return of Tiger – Pocket FM (स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध)

दिल टूटने के बाद एक साधारण डिलीवरी बॉय अभिनव की जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसे पता चलता है कि वह किसी आम इंसान का बेटा नहीं, बल्कि अंडरवर्ल्ड के किंग ‘टाइगर' का बेटा है. उसका मकसद है अपने पिता के कातिल से बदला लेना और उनकी आत्मा को शांति दिलाना. लेकिन इसके लिए उसे अपनी असली पहचान छिपानी होगी और एक नई पहचान बनानी होगी.

Matka King – Amazon Prime Video (स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध)

विजय वर्मा इस सीरीज में एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो मटका जुए की दुनिया में अपना साम्राज्य खड़ा करता है. इस दौरान उसे कई जोखिम, दुश्मन और कठिन फैसलों का सामना करना पड़ता है. तेज रफ्तार कहानी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह शो ड्रामा और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन है.

Raja Shivaji – थिएटर रिलीज (1 मई, 2026)

इतिहास और विरासत की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन को बड़े पर्दे पर दिखाती है. रितेश देशमुख इसमें एक नए अवतार में नजर आएंगे. फिल्म में उनके संघर्ष, युद्ध और उस सोच को दिखाया गया है जिसने एक साम्राज्य खड़ा किया। एक भव्य और दमदार सिनेमैटिक अनुभव के लिए यह फिल्म जरूर देखें।

Michael – थिएटर रिलीज (सिनेमाघरों में)

यह फिल्म दुनिया के सबसे बड़े डांस आइकन माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित है. उनके म्यूजिक, सफर और स्टारडम के पीछे की कहानी को दिखाया गया है. खास बात यह है कि उनके भतीजे जाफर जैक्सन इस किरदार को निभा रहे हैं. शानदार म्यूजिक और विजुअल्स के साथ यह फिल्म एक इमोशनल और एंटरटेनिंग अनुभव देने का वादा करती है.

Advertisement

Ginny Weds Sunny 2 – थिएटर रिलीज (सिनेमाघरों में)

रोमांस, कॉमेडी और रिलेशनशिप ड्रामा के साथ यह फिल्म एक बार फिर लौट आई है. इस बार अविनाश तिवारी और मेधा शंकर नई जोड़ी के रूप में नजर आएंगे. मॉडर्न डेटिंग, फैमिली एक्सपेक्टेशन्स और रिश्तों के उतार-चढ़ाव को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है. अगर आप कुछ हल्का-फुल्का और एंटरटेनिंग देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म एक अच्छा विकल्प है.

ये भी पढ़ें: 'छोटा भीम' के 18 साल और ढोलकपुर की वो छोटी सी दुनिया, जो कभी हमसे दूर नहीं हुई

Advertisement