'पुष्पा' से 'राका' तक, अल्लू अर्जुन के अपने अलग-अलग लुक्स और किरदार

Film Raka: हर बार स्क्रीन पर उनका अंदाज बिल्कुल नया और अलग दिखाई देता है. उनका स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस ऐसा होता है कि वह किरदार को एक अलग ही पहचान दे देते हैं. उन्होंने ‘पुष्पा’ जैसे अनोखे किरदार को निभाकर उसे दुनिया भर में मशहूर बना दिया और अब वह ‘राका’ के रूप में फिर से सबको चौंकाने वाले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Film Raka: एक अभिनेता की असली कला यही होती है कि वह अपने किरदार को पूरी तरह जी ले, कई कलाकार अपने रोल के लिए अलग अंदाज और हाव-भाव अपनाते हैं, लेकिन कुछ कलाकार खुद को पूरी तरह बदल देते हैं. इस मामले में अगर किसी का नाम सबसे अलग और शानदार तरीके से सामने आता है, तो वह अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) हैं.

स्क्रीन प्रेजेंस

हर बार स्क्रीन पर उनका अंदाज बिल्कुल नया और अलग दिखाई देता है. उनका स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस ऐसा होता है कि वह किरदार को एक अलग ही पहचान दे देते हैं. उन्होंने ‘पुष्पा' जैसे अनोखे किरदार को निभाकर उसे दुनिया भर में मशहूर बना दिया और अब वह ‘राका' के रूप में फिर से सबको चौंकाने वाले हैं. बहुत कम अभिनेता ऐसे होते हैं जो किसी किरदार में अपनी पूरी मेहनत और जुनून डाल देते हैं, ताकि वह किरदार लोगों के दिलों में बस जाए. ‘पुष्पा राज' इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. जिस तरह अल्लू अर्जुन ने इस किरदार को निभाया, वह शायद कोई और नहीं कर सकता था. उनकी चाल, डायलॉग बोलने का तरीका, स्टाइल, डांस, एक्शन, एटीट्यूड और रोमांस — हर चीज ने ‘पुष्पा' को एक अलग पहचान दी. आज लोग अल्लू अर्जुन को पुष्पा के नाम से भी जानते हैं और यह किसी भी अभिनेता के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. लेकिन जब लोगों को लगने लगा था कि अल्लू अर्जुन अब सिर्फ ‘पुष्पा' के रूप में ही दिखेंगे, तभी उन्होंने खुद को ‘राका' के लिए पूरी तरह बदल लिया. अभी तक सिर्फ उनका पहला लुक सामने आया है, लेकिन उसमें उनका अंदाज ऐसा है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

Advertisement

खुद ट्रेंड बनाते 

उन्होंने साबित कर दिया कि वह ट्रेंड को फॉलो नहीं करते, बल्कि खुद ट्रेंड बनाते हैं. नए-नए प्रयोग करने से उन्हें कभी डर नहीं लगता. वह हर किरदार को इतनी ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ निभाते हैं कि लोग खुद उनके स्टाइल को अपनाने लगते हैं. अल्लू अर्जुन कभी अपने पुराने किरदारों को दोहराते नहीं हैं. हर बार वह कुछ नया लेकर आते हैं. ‘राका' के साथ भी साफ दिख रहा है कि वह फिर से एक नया स्टाइल और नया ट्रेंड शुरू करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: 'सिस्टम' का ट्रेलर लॉन्च, प्राइम ओरिजिनल फिल्म में दिखेगी पावर v/s जस्टिस की लड़ाई

Topics mentioned in this article