ओटीटी से बड़े पर्दे तक: ‘मिर्जापुर’ अब सिनेमाघरों में मचाएगी तहलका

Mirzapur: The Movie: रिलीज डेट के साथ ही अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है. पोस्टर में हाईवे पर दौड़ती एसयूवी गाड़ियों का काफिला दिखाया गया है, जो मिर्जापुर की पहचान बन चुके सत्ता, खौफ और टकराव के माहौल को दर्शाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Mirzapur: The Movie: भारत की सबसे लोकप्रिय स्ट्रीमिंग फ्रेंचाइजी में से एक मिर्जापुर (Mirzapur) अब बड़े पर्दे पर अपना दबदबा दिखाने के लिए तैयार है. प्राइम वीडियो की हिट वेब सीरीज की अगली कड़ी मिर्जापुर. द मूवी (Mirzapur: The Movie) के रूप में 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी घोषणा गुरुवार को निर्माताओं ने की.

फिल्म का नया पोस्टर

रिलीज डेट के साथ ही अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है. पोस्टर में हाईवे पर दौड़ती एसयूवी गाड़ियों का काफिला दिखाया गया है, जो मिर्जापुर की पहचान बन चुके सत्ता, खौफ और टकराव के माहौल को दर्शाता है. पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा किअब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर. 4 सितंबर को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में ‘मिर्जापुर. द मूवी' देखें. फिल्म की कहानी वेब सीरीज के तीसरे सीज़न के बाद की घटनाओं को आगे बढ़ाएगी. इसमें दर्शकों के चहेते किरदार एक बार फिर लौट रहे हैं. अली फज़ल गुद्दू भैया के किरदार में नजर आएंगे, जबकि पंकज त्रिपाठी अपने मशहूर रोल कालेन भैया में दोबारा दिखाई देंगे. कलाकारों की सूची में दिव्येंदु (मुन्ना त्रिपाठी), रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास जैसे कई जाने-पहचाने नाम शामिल हैं. इस फिल्म के जरिए जितेंद्र कुमार मिर्जापुर यूनिवर्स में एक नए किरदार के साथ एंट्री कर रहे हैं, जबकि पहले सीजन का अहम हिस्सा रहे विक्रांत मैसी इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे.

फिल्म की कहानी

इसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, वहीं इस प्रोजेक्ट को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज का सहयोग मिला है. अपराध, सत्ता की चाह और बदले की आग पर आधारित मिर्जापुर फ्रेंचाइज़ी अब वेब सीरीज से आगे बढ़ते हुए सिनेमाघरों में एक नया इतिहास रचने जा रही है. खास बात यह है कि मिर्जापुर सीरीज को पहले ही चौथे सीज़न के लिए भी मंज़ूरी मिल चुकी है.

यह भी पढ़ें : 'Vvan' में पहली बार नजर आएगी सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी, झलक आई सामने