Exclusive: 'साउथ इंडस्ट्री टाइम को लेकर बहुत पंक्चुअल', साउथ एक्टर कबीर सिंह की NDTV से खास बातचीत

Kabir Singh Duhan With NDTV: एक्टर ने कहा कि हम भोपाल में शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म के लिए जिस तरीके के सेट की जरूरत होती है. हम वहीं जाकर शूट करते हैं. इसलिए हम भोपाल आकर शूट कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Kabir Singh Duhan With NDTV: इन दिनों भोपाल बॉलीवुड की पहली पसंद बना हुआ है. यहां पर लगातार फिल्में और सीरीज की शूटिंग हो रही हैं. बता दें, भोपाल के अलावा मध्य प्रदेश के चंदेरी, ग्वालियर जैसी जगहों पर फिल्मों की शूटिंग की जा रही है. बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की शूटिंग भी मध्य प्रदेश के कई जगहों पर हुई है. हाल ही में साउथ के मशहूर एक्टर कबीर सिंह दुहल (Kabir Singh Duhan) एक फिल्म की शूट के लिए भोपाल आए. जहां उन्होंने NDTV से बात की और कई मुद्दों पर अपनी राय रखी.

भोपाल में हो रही शूटिंग

एक्टर ने कहा कि हम भोपाल में शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म के लिए जिस तरीके के सेट की जरूरत होती है. हम वहीं जाकर शूट करते हैं. इसलिए हम भोपाल आकर शूट कर रहे हैं. इस बहाने मुझे भोपाल एक्सप्लोर करने का भी मौका मिला है. एक्टर ने आगे कहा कि अगर मैं इस फिल्म की बात करूं तो यह रिहैब सेंटर पर आधारित है, जहां आदमी ठीक होने के लिए आता है. लेकिन वापस नहीं जाता. मेरा किरदार भी बहुत जोकर जैसा है, जो हंसी मजाक करता है. इसके अलावा में इस फिल्म में भी लोगों को टॉर्चर और परेशान करता हुआ नजर आऊंगा. मैंने इस तरीके का किरदार पहले किसी फिल्म में नहीं किया. मैं अभी तक 85 फिल्मों के आसपास कर चुका हूं.

Advertisement

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बारे में ये कहा

कबीर ने आगे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कहा कि अगर कोई भी फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर जाती है तो वो भारतीय फिल्म कहलाती है. अगर मैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बात करूं तो वहां टाइम को लेकर बहुत ही पंक्चुअलिटी है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी अच्छे लोग हैं. मेरा मानना है कि अगर आप सबके साथ अच्छे हैं तो दूसरा वाला भी आपके साथ अच्छा व्यवहार करेगा. एक्टर ने आगे कहा कि मैं एक सीरीज में पॉजिटिव किरदार भी करने जा रहा हूं. जिसमें मैं साइबर ऑफिसर के किरदार में नजर आऊंगा. इसके अलावा अगले महीने एक फिल्म करने जा रहा हूं, जिसमें एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आऊंगा. इसके अलावा संजय दत्त के साथ फिल्म बाप में भी नजर आऊंगा, जो कि जल्द सिनेमा घरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: Ashish Vidyarthi Exclusive: 'कहानीबाज जीत और हार की कहानी, लोग हंस भी रहे और भावुक भी हो रहे..'