Exclusive: मोनालिसा के पिता ने NDTV पर किया बड़ा खुलासा, कहा- 'बेटी को बचाना चाह रहे..'

Monalisa And Farman Khan: मोनालिसा के पिता ने NDTV से बात करते हुए कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है. कल हमने मोनालिसा का वीडियो दिखा जिसमें वह अपनी जान का खतरा बता रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Monalisa And Farman Khan: महाकुंभ से सुर्खियों में आई वायरल गर्ल मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. बता दें, उन्होंने मुस्लिम लड़के फरमान खान (Farman Khan) से शादी कर ली है. बीते दिनों मोनालिसा ने खुलेआम कहा कि मेरा परिवार मुझे दूसरी जगह शादी करने को लेकर दबाव डाल रहे था. इसलिए मैंने फरमान से शादी की और फरमान ने हमेशा उनको अपने करियर पर फोकस करने को कहा. काफी दिनों से मोनालिसा से जुड़ी नई-नई बातें लोगों के सामने आ रही हैं. हाल ही में मोनालिसा के पिता ने मोनालिसा के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है. 

'हमारे साथ धोखा हुआ'

मोनालिसा के पिता ने NDTV से बात करते हुए कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है. कल हमने मोनालिसा का वीडियो दिखा जिसमें वह अपनी जान का खतरा बता रही हैं. मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि हम उसको बचाना चाह रहे हैं. हमको मालूम है कि दूसरे देशों में लड़कियों को मार देते हैं या तो बेच देते हैं. हमको पता भी नहीं है वो कहां है? हमारी बेटी को बहलाया-फुसलाया गया है. हमारी बेटी तो घर पर आ रही थी. लेकिन बीच रास्ते से ही उसको लेकर चले गए. 

Advertisement

सनोज मिश्रा के बारे में ये कहा

मोनालिसा ने बिना सरोज मिश्रा का नाम लिए कहा था कि एक डायरेक्ट मेरे परिवार को गुमराह कर रहा है. इस बात पर मोनालिसा के पिता ने कहा कि हमें कोई क्यों घुमराह करेगा? मोनालिसा के पिता ने आगे कहा कि थोड़ी देर के लिए मोनालिसा की उसकी मां से बात हुई थी. क्योंकि उसकी मां की हालत बहुत खराब हो गई थी. फिर उसके पति फरमान ने बीच में ही फोन काट दिया.

यह भी पढ़ें : ‘भूत बंगला' का ‘तू ही दिस्दा' टीजर रिलीज, अक्षय कुमार-वामिका गब्बी ने जीता दिल