Sumit Gehlawat With NDTV: फिल्म द केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2) बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ. केरल हाई कोर्ट ने भी फिल्म की रिलीज को बैन कर दिया था. जिसके बाद फिल्म रिलीज की गई. फिल्म ने अभी तक 10 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में मेल लीड का किरदार निभाने वाले एक्टर सुमित गहलावत (Sumit Gehlawat) ने NDTV से बात की और कई पहलुओं पर खुलासा किया.
करियर की शुरुआत
सुमित ने बताया कि दर्शक मेरे किरदार को देखकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. अभी मेरे करियर की शुरुआत है. जब फिल्म की स्क्रिप्ट सामने आई तो करने के लिए बहुत कुछ था. उससे बड़ी बात कुछ हो नहीं सकती. फिल्म आपके कंधों पर है, इतना बड़ा किरदार मिल रहा है. नेगेटिव किरदार करना ये बहुत दूर की बात है. सबसे बड़ी बात है कि हमको परफॉर्म करने को मिल रहा है. उसके लिए मैं प्रोडक्शन हाउस का आभारी हूं. एक्टर ने आगे कहा कि मेरे किरदार को लेकर काफी अच्छे रिव्यूज आ रहे हैं. काफी फिल्म समीक्षक मेरे किरदार की तारीफ कर रहे हैं. जब कोई आपके बारे में कहता है तो अच्छा लगता है.
फिल्म दर्शकों तक पहुंचे
सुमित ने कहा कि जब फिल्म आती है तो लगता है कि आपने बहुत मेहनत की है. फिल्म दर्शकों तक पहुंचे. इसके साथ-साथ फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता भी होती है. फिल्मों में दर्शकों ने तीन अलग-अलग कहानी देखी. कहानियों में जो एक्टर्स हैं, शूटिंग के वक्त हमारी मुलाकात नहीं हुई थी. लेकिन बाद में जरूरी हुई. एक एक्टर के तौर पर मैं हर स्क्रिप्ट को रियल देखता हूं. अगर मैं रियल नहीं देखूंगा तो परफॉर्म नहीं कर पाऊंगा. मैं अपने किरदार को बहुत ही रियल देखता हूं. उसके बाद हमारे हाथ में कुछ भी नहीं होता, शूट के बाद हमारा परफॉर्म जनता तक पहुंचे, वो हमारे लिए सबसे बड़ी बात होती है.
यह भी पढ़ें : हरनाज संधू बर्थडे स्पेशल: वो लड़की जिसने यूनिवर्स जीता