Exclusive Interview: 'जब मुझसे पूछा गया कि फिल्म में मम्मी की बेटी बनोगी', रिद्धिमा कपूर की NDTV से खास बातचीत

Riddhima Kapoor With NDTV: एक्ट्रेस रिद्धिमा कपूर ने कहा कि मैं ऑडियंस को धन्यवाद देना चाहती हूं. दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है. फिल्म की कहानी बहुत ही सुंदर है. फिल्म दिल से बनाई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Riddhima Kapoor With NDTV: बॉलीवुड के कपूर परिवार में वैसे एक से एक धुरंधर एक्टर्स हैं. जिनमें पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor) से लेकर करीना कपूर (Kareena Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम शामिल है. बता दें, कपूर परिवार ने बॉलीवुड को एक से एक बड़ी फिल्में दी हैं. आज के समय कपूर परिवार अपने संस्कार और फिल्मों में किए गए शानदार अभिनय को लेकर जाना जाता है. हाल ही में फिल्म दादी की शादी (Dadi Ki Shaadi) रिलीज हुई है. जिसमें एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. इस मौके पर रिद्धिमा ने NDTV से बात की और अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.

'यह बहुत सुंदर फिल्म है'

एक्ट्रेस रिद्धिमा कपूर ने कहा कि मैं ऑडियंस को धन्यवाद देना चाहती हूं. दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है. फिल्म की कहानी बहुत ही सुंदर है. फिल्म दिल से बनाई है. मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. रिद्धिमा ने आगे कहा कि जब मुझे 'दादी की शादी' की कहानी के बारे में बताया. यह बहुत ही हार्ट वार्मिंग कहानी थी. कहानी सुनने के बाद मुझे महसूस हुआ कि मुझे फिल्म करनी चाहिए. जब मुझे पूछा गया कि आप फिल्म में मम्मी की बेटी बनना चाहोगी, पहले तो मैं थोड़ा सा हिचकिचाई फिर मुझे मम्मी नीतू कपूर ने कॉल किया कि पहले अपने पति और ससुराल में पूछ लो. फिर मुझे लगा कि इस फिल्म को कर लेना चाहिए.

Advertisement

'मुझे कभी प्रेशर नहीं था'

रिद्धिमा ने कहा कि मुझे कभी भी फिल्मों में आने का प्रेशर नहीं था. मुझे हमेशा से बोला गया है कि आपके मन में जो आए वही करो. मैं 16-17 साल की उम्र में पढ़ने के लिए लंदन चली गई थी. वापस आने के बाद मेरी शादी हो गई फिर मेरी बच्ची हो गई. फिर मैं घर- परिवार में व्यस्त हो गई. मुझे कभी ध्यान में ही नहीं आया कि मैं फिल्में भी कर सकती हूं. अब जब मौका मिला तो फिल्म कर ली. मुझे लगता है कि आप जो भी करना चाहती हो, किसी भी उम्र में करना चाहती हो तो करना चाहिए. मेरी मां नीतू कपूर के साथ एक अलग ही बॉन्डिंग है. मैं अपनी मां से रोज 10-15 बार बात करती हूं. लेकिन फिल्म में मेरा एक अलग ही किरदार है. जब मुझे कुछ भी सीन करने में दिक्कत होती थी तो मुझे मम्मी मदद करती थीं.

ये भी पढ़ें: 'पुष्पा' से 'राका' तक, अल्लू अर्जुन के अपने अलग-अलग लुक्स और किरदार