Exclusive: सयाली कांबले के भजनों पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया गरबा, दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Rajendra Shukla With NDTV: राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि गरबा का आयोजन होता है. वह मां की आराधना के लिए होता है. इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमारी माताएं-बहनें हैं जो मां के स्वरूप में हैं, वो मां की पूजा करती हैं. गरबा एक तरीके से पूजा और आराधना ही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Rajendra Shukla With NDTV: इन दिनों चैत्र नवरात्रि की धूम पूरे हिंदुस्तान में चल रही है. जहां हर कोई माता की भक्ति में लीन है. दूसरी तरफ भोपाल के बिट्टन मार्केट ग्राउंड में गरबा महोत्सव का आयोजन हो रहा है. जिसमें बॉलीवुड के काफी सिंगर्स अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं. बीते दिनों मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला (Rajendra Shukla) ने गरबा महोत्सव का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने NDTV से बात की और चैत्र नवरात्रि को लेकर अपनी भक्ति को जाहिर किया.

मां की आराधना

राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि गरबा का आयोजन होता है. वह मां की आराधना के लिए होता है. इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमारी माताएं-बहनें हैं जो मां के स्वरूप में हैं, वो मां की पूजा करती हैं. गरबा एक तरीके से पूजा और आराधना ही है. मंत्री ने आगे कहा कि मैंने कभी गरबा नहीं किया. लेकिन देखा जरूर है. यह गरबा लोग बड़े ही जोश के साथ करते हैं और हम लोगों का हौसला बढ़ाते हैं और पूजा में शामिल होते हैं. मंत्री ने आगे कहा कि त्योहार के बीच अपने परिवार को समय देना थोड़ा मुश्किल होता है, तभी टाइम मैनेजमेंट हो पाता है.

Advertisement

प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

मंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं कामना करूंगा सबको प्रदेशवासियों को शक्ति दे. सभी को ज्ञान दे, सभी का कल्याण हो, सभी निरोगी हो. यही मेरी प्रार्थना है. बता दें कि सिंगर सयाली कांबले के गानों पर मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने जमकर गरबा किया. राजेंद्र शुक्ला के अलावा अन्य कई भाजपा के नेताओं ने भी गरबा का आनंद लिया. ऐसा पहली बार हो रहा है कि चैत्र नवरात्रि में गरबा का आयोजन हो रहा है. गरबा में शामिल होने के लिए काफी लंबी संख्या में लोग आ रहे हैं और माता के भजनों पर झूमकर नाच रहे हैं.

यह भी पढ़ें :Exclusive: मोनालिसा के पिता ने NDTV पर किया बड़ा खुलासा, कहा- 'बेटी को बचाना चाह रहे..'